ब्रेकिंग न्यूज़ : प्रशासन के टीम के चर्चा व निर्णय के पश्चात श्री प्रेम भुवन प्रताप सिंह शा. स्कूल के छात्रों ने 9 घंटे के बाद बंद किया चक्काजाम, एसडीएम , तहसीलदार, ASP, SDOP के 3 घंटे के बातचीत एवं निर्णय के बाद समाप्त किये चक्काजाम,
ब्रेकिंग न्यूज़ : प्रशासन के टीम के चर्चा व निर्णय के बाद श्री प्रेम भुवन प्रताप सिंह शा. स्कूल के छात्रों ने 9 घंटे के बाद बंद किया चक्काजाम,
एसडीएम , तहसीलदार, ASP, SDOP के 3 घंटे के बातचीत एवं निर्णय के बाद समाप्त किये चक्काजाम,
भटगांव- नगर के श्री प्रेम भुवन प्रताप सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव के छात्रों ने खेल मैदान में नगर पंचायत द्वारा बनाये गए व्यवसायिक परिसर कॉम्लेक्स के विरोध में सुबह 11 बजे से सारंगढ़, गिधौरी, बिर्रा मुख्यमार्ग में चक्का जाम कर दिया था । जिससे 9 घंटे तक पूरा रोड जाम रहा एवं जहाँ आने जाने वाले सभी वर्ग के लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा।
वहीं छात्र संघ, समर्थन दे रहे व्यापारी संघ, किसान समिति संघ एवं नगर के गणमान्य नागरिकों को एसडीएम , तहसीलदार, ASP एवं SDOP के 3 घंटे के बातचीत के बाद अधिकारीयों के निर्णय को मानकर आज के चक्काजाम को बंद करने को तैयार हुए. जिसके बाद सभी छात्रों ने चक्काजाम को बंद किये .
उपस्थित छात्रसंघ के सदस्य , प्राचार्य, समर्थक व्यापारी संघ के सदस्य , किसान समिति के सदस्य एवं गणमान्य आम नागरिकों ने ASP, SDM एवं तहसीलदार के निर्णय को ध्यान में रखते हुए दुकान सम्बंधित प्रकरण को आयुक्त के फैसले तक अनुभागीय अधिकारी व तहसीलदार के द्वारा सभी नवनिर्मित दुकानों को सीलबंद ताला लगाकर कार्रवाही करने एवं अनुभागीय अधिकारी के नाम से मुख्य नगर पालिका अधिकारी के आवेदन को स्वीकार किये जिसके पश्चात सभी छात्रों ने रात्रि 8 बजे चक्काजाम को वहीं समाप्त किये.
सी एम ओ द्वारा पूर्व में दुकान सम्बंधित किये गए कार्यवाही को निरस्त करते हुए आज पुनः अनुविभागीय अधिकारी बिलाईगढ़ के नाम से आयुक्त न्यायालय रायपुर के फैसले तक दुकान परिसर सम्बंधित कोई भी कार्यवाही नहीं करने का आवेदन प्रस्तुत किया गया।
आपको बता दे कि स्कूल के 6 वीं से 12 वीं कक्षा तक के छात्रों ने आज सुबह 11 बजे से चक्काजाम कर दिया था जिसके बाद बिलाईगढ़ के सभी अधिकारीगण एवं पुलिस बल तैनात हो गए थे. उसके समझाईस के बाद भी छात्रगण चक्काजाम बंद नहीं किये और रात्रि 8 बजे तक चक्काजाम जारी रखें थे. जब तक निर्णय नहीं हो जाता तब तक वे पुरे रात्रि तक चक्काजाम करने के लिये टेंट की व्यवस्था भी कर लिये थे और ठण्ड से बचने के लिये जगह जगह आग (अलाव) की व्यवस्था किये.
वहीं सभी अधिकारीयों के समझाईस एवं फैसले के बाद छात्र संघ के सदस्यों ने आयुक्त न्यायालय रायपुर के फैसले के आते तक कोई भी धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम नहीं करने का निर्णय लिया. तैनात पुलिस बल द्वारा 9 घंटे से रुके सभी वाहनों को सुगमता से वहां से निकालने में मदद किये.











