

बलरामपुऱ। CRIME NEWS : एक युवक ने महिला की हत्या कर हाथ पैर में रस्सी से बांधकर लाश को तालाब में फेंक दिया। आरोपी युवक को शक था कि उसके साला की हत्या महिला के बेटे ने की है। इसी रंजिश के कारण महिला की हत्या की। वारदात के बाद आरोपी यूपी में जाकर रखने लगा था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे वहां से पकड़ा। पूछताछ में उसने यह बात कबूल किया की हत्या उसी ने की है। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि थाना सामरीपाठ इलाके के टाटीझरिया स्थित बाक्साइट खदान के पास स्थित तालाब में 27 सितंबर को सुबह एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी। बाद में उसकी पहचान फुलमनिया घासी के रूप में हुई।

फुलमनिया का बेटा रामू ने आरोपी तेजू के साला को मारा है। इस बात की जानकारी उसे किसी ने दी थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने महिला की हत्या की। इसी बदले की भावना से दशहरा त्योहार के पहले उसने फुलमनिया को शराब पिलाने के बहाने तालाब के पास ले गया। उसके बाद जमीन में गिराकर सीने में पैर से मारकर हत्या कर दी। लाश को छुपाने के लिए महिला की साड़ी में पत्थर बांधकर और हाथ पैर को रस्सी से बांधकर तालाब में फेंक दिया। मामले में आरोपी तेजू पिता जीतू घासी 25 वर्ष निवासी टाटीझरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।





