
लकवाग्रस्त मरीजों के लिए निःशुक्ल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 14 नवम्बर को,
मरार समाज के महामाई पारा स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगा स्वास्थ्य शिविर
रायपुर/छ.ग. प्रदेश मरार पटेल समाज के चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आगामी 14 नवम्बर को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक मरार पटेल समाज के प्रदेश कार्यालय पटेल विद्या मंदिर, महामाई पारा, रायपुर में निःशुल्क लकवा शिविर आयोजित की जा रही है। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मरार पटेल समाज के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नायक जी एवं विशिष्ठ अतिथि रायपुर राज अध्यक्ष शंकर पटेल शामिल होंगें।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष हलधर पटेल ने बताया कि लकवा के नए मरीजों को 5 दिन की आयुर्वेदिक दवा निःशुल्क दी जा रही है। गौरतलब है कि लकवा की यह दवा नए मरीज को बहुत तेजी से आराम पहुँचाती है अगर आप के सम्पर्क में कोई लकवा का नया मरीज है तो उस तक निःशुल्क शिविर की जानकारी अवश्य पहुचाएं। यह दवा आयुर्वेदिक है एवं एलोपैथी अंग्रेजी दवा के साथ ली जा सकती है। मरीज यदि आने की क्षमता न रखता हो तो उनके परिचित या परिवार का सदस्य भी आकर दवा लेजा सकते है। ज्ञात हो कि डोनेट मेडिसिन कैम्पेन के तहत सम्पूर्ण भारत में लकवाग्रस्त मरीजों के लिए शिविर लगाया जाना है, शिविर आयोजित करने या किसी मरीज को दवा डोनेट करने हेतु कोई भी व्यक्ति अथवा समाज सेवी संस्था श्रीराम सेवक संस्थान के प्रतिनिधि कवि राठौर 9479421518 में संपर्क कर सकते है।




