महिला मोर्चा भटगांव मण्डल कार्यसमिति का प्रथम बैठक सम्पन्न, नारे बाज़ी करते हुए कवर्धा में हो रहे हिन्दू लोगों पर अत्याचार के खिलाफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री मोहमद अकबर का किया पुतला दहन…

भटगांव भाजपा मण्डल द्वारा कवर्धा में हो रहे हिन्दू लोगों पर अत्याचार के खिलाफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री मोहमद अकबर का किया पुतला दहन,
महिला मोर्चा भटगांव मण्डल कार्यसमिति का प्रथम बैठक हुआ सम्पन्न,
भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और इसके हर एक कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूरी तरह निष्ठावान – डॉ.सनम जांगड़े,
बलौदाबाजार – जिले के नगर पंचायत भटगांव के केशरवानी भवन मे महिला मोर्चा भटगांव मण्डल कार्यसमिति का प्रथम बैठक मण्डल अध्यक्ष तुलसी रघु के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व बिलाईगढ़ विधायक डॉ.सनम जांगड़े, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री श्याम बाई साहू, सिधेस्वरी सिंह महिला मोर्चा जिला सह प्रभारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुलोचना यादव के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
भारत माता की फोटो पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । बैठक पश्चात केशरवानी भवन से पैदल नारे बाजी करते हुए नगर पंचायत भटगांव बस स्टैंड पहुँचे। जहाँ कवर्धा में हो रहे हिन्दू लोगों पर अत्याचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री मोहमद अकबर का पुतला दहन किया गया।
बैठक की शुरुआत में अतिथियों के स्वागत पश्चात कार्यक्रम में आए हुए जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनोहर सरजाल, झुग्गी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव गुड्डा साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य सावित्री अजगले, मण्डल अध्यक्ष भटगांव झाडूराम चन्द्रा, जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती, अनु जाती मोर्चा जिला महामंत्री संजय सोनवनी,महिला मोर्चा जिला महामंत्री सत्यभामा साहू, रेवती चन्द्रा पिछड़ा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष, बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ जिला संयोजक लक्ष्मी साहू, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नवीन वैष्णव, मण्डल महामंत्री श्याम लाल साहू, फुलचंद जायसवाल, पूर्व अनु जाती मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र खूंटे,भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत यादव,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सतीश रात्रे का साल पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया ।
◆ बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ.सनम जांगड़े ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और इसके हर एक कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूरी तरह निष्ठावान है।उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर पार्टी द्वारा दिये गए दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करना है और घर-घर तक पार्टी का संदेश पहुँचाना है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा लोगो को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ सके। वही साहू समाज की जिला उपाध्यक्ष पुष्पा देवी सिंह ने भाजपा प्रवेश किया। नव प्रवेश पर पुष्प गुच्छ गमछा देकर उनका स्वगत किया।
◆ कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति व परिचय लेते हुए आने वाले समय में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी व क्रियान्वयन हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही संगठन विस्तार एवं विधानसभा चुनाव को लेकर सभी लोगों को एकजुट होकर निस्वार्थ भाव से संगठन में कार्य करना होगा, उन्होंने आगे कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सत्ता में बढ़ी है, केंद्र सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी काफी काम किया है।
◆ महिला मोर्चा जिला सह प्रभारी सिधेश्वरी सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के वादों के साथ सत्ता में आने वाली इस सरकार में महिलाओं की स्थिति दयनीय है। ऐसे सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर भाजपा की सरकार बने इसके लिए संगठन को समझना बहुत जरूरी है। उन्होंने संगठन की बारीकियों को बैठक में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। मोर्चा ने आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 15 साल में बहुत कार्य किए हैं। हमें सभी महिला संगठनों को अपनी विचारधारा से जोड़ना है।
◆ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुलोचना यादव ने कहा कि देश के विकास एवं संगठन को मजबूत बनाने में आज नारी शक्ति पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। महिला मोर्चा का समन्वय के साथ आगे बढ़ना है। महिला मोर्चा का कार्य बेहद सराहनीय है सभी मामलों में महिला मोर्चा की सक्रियता देखने को मिल रही है। वही आगे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां मूल घोषणा पत्र से यहां कि सरकार का ध्यान हट चुकी है, अब इस सरकार को जवाब देने का समय आ चुका है।
उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी।
मंच को मनोहर सरजाल, झाड़ू राम चन्द्रा,सावित्री अजगले,सत्यभामा साहू, सरिता भारती, नवीन वैष्णव, तुलसी रघु ने भी संबोधित किया। वही मंच का संचालन बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक लक्ष्मी साहू ने किया। आभार महिला मोर्चा महामंत्री मंजू कुर्रे ने किया।
इस कार्यक्रम में शिला साहू,नीरा डड़सेना, सुनीति साहू, रेशमा सोनवनी,सीता साहू,बहरतीन साहू,पुष्पा साहू, दुर्गा देवांगन,कमला देवी राजपूत, सुशीला भारती,बबिता चौहान, बिंदु यादव, श्याम बाई पटेल, डरेस बाई पटेल, सावित्री देवी साहू, छाया टंडन, रितिका निराला, प्रीति टंडन, रजनी भारती, कविता भारती, सुमित्रा यादव, पूर्णिमा धीवर, ममता धीवर, जया धीवर, सगुना हिरवानी, लकेश्वर सरजाल, विशाल चौहान, विजय अजगले, ललित बर्मन, कमलेश कुर्रे सहित भाजपा के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।