लोकप्रिय

रायपुर : सैनिक स्कूल, अम्बिकापुर में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 26 अक्टूबर तक

रायपुर : सैनिक स्कूल, अम्बिकापुर में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 26 अक्टूबर तक

रायपुर : सैनिक स्कूल, अम्बिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए 10 बालिकाओं और 90 बालकों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन भरने का कार्य राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाईट “https://aissee.nta.nic.in” के माध्यम से 26 अक्टूबर 2021 तक भरे जा सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पत्र का संशोधित का कार्य 2 नवंबर के बीच किया जा सकता है।

सैनिक स्कूल, अम्बिकापुर के प्राचार्य ने बताया कि इसके लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 9 जनवरी 2022 (रविवार) को आयोजित की जायेगी। परीक्षा का मोड पेन एवं पेपर रहेगा। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2012 के मध्य होना चाहिए। इसके लिए परीक्षा शुल्क अनुसुचित जाति/जनजाति के लिए 400 रूपये एवं सामान्य, रक्षा (सेवारत/सेवानिवृत्त) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 550 रूपये है।

सैनिक स्कूल, अंबिकापुर पूर्णतः आवासीय अंग्रेजी माध्यम का स्कूल है। यह विद्यालय केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम का अनुसरण करता हैं। इसका प्रमुख ध्येय 10$2 की तैयारी करवाने के साथ-साथ कैडेटों का सर्वांगीण विकास करना एवं राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के अधिकारी वर्ग में प्रवेश के लिए किशोरों को तैयार करना हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी जैसे आरक्षण ,योजना ,अवधि, पाठ्यक्रम, उत्तीर्ण आवश्यकताएं आदि राष्ट्रीय पात्रता एजेंसी की वेबसाइट व सैनिक स्कूल अंबिकापुर के आधिकारिक वेबसाइट www.sainikschoolambikapur.org.in से प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!