बलौदा बाज़ार
आपदा पीड़ित लोगों को 8 लाख की आर्थिक सहायता,

आपदा पीड़ित लोगों को 8 लाख की आर्थिक सहायता,
बलौदाबाजार, 09 अक्टूबर 2021/प्राकृतिक आपदा से मृत 2 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत आज 8 अक्टूबर को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में गजानंद यदु ग्राम तुरमा तहसील भाटापारा एवं कुन्दन सोनी ग्राम पलारी तहसील पलारी शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों की आग से जलने एवं सांप काटने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।




