
अंतर्राष्ट्रीय मंच पर रितु सिंह का सम्मान
भटगांवः- अंतर्राष्ट्रीय मानव सामाजिक न्याय संगठन का दसवां वार्षिक अधिवेशन विगत दिनो राजधानी जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब आॅफ राजिस्थान में हुआ। जिसमें देश भर के 27 राज्यों से संगठन के प्रतिनिधी सैकाड़ो की संख्या में सामिल हुए, कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. निरज सिंह की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथी सुनील गोस्वामी, मेजर जनरल अनुज माथूर सहित कई वरिस्ठ प्रसासनिक अधिकारियों व समाजसेवियों की उपस्थि में अधिवेशन संपन्न हुआ इसी मंच पर छ.ग. की श्रीमती रितु सिंह छत्तीसगढ़ महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष को भी उनके उत्कृट कार्यो व नेतृत्व क्षमता के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान से पहले ही खैरागढ़ की बेटी जो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग नार्थ जोन राजलक्ष्मी तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान दिया गया। ज्ञात हो कि रितु सिंह नगर पंचायत भटगांव के मुख्य नगर पालिका अधिकारी की धर्मपत्नी है जो समाजिक कार्यो में हमेंशा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है और उनके द्वारा नगर भटगांव के उत्कृष्ट विद्यार्थियो की सम्मान समारोह का आयोजनक रक सम्मानित भी किया गया था। रितु सिंह ने कहा कि यह सम्मान पुरे छत्तीसगढ़ की बेटीयो का सम्मान है जो बेटीयां समाज को नयी दिशा के साथ आगे बढ़ाने में हमेंशा तत्पर रहते है, इस सम्मान के लिए छ.ग. के साथ-साथ नगर भटगांव के लोगो ने बधाई दिये।










