छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध*

*आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध*

*परीक्षा में आधी बांह के कपड़े पहनने की अनुमति*

*इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कान में गहने प्रतिबंधित*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के वेबसाइट में 27 जुलाई रविवार को आयोजित होने वाले आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र अपलोड किया जा चुका है। व्यापम की यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक निर्धारित है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इसमें 4361अभ्यर्थी शामिल होंगे। वेबसाइट व्यापमसीजी डॉट सीजीस्टेट डॉट जीओवी डॉट इन https://vyapamcg.cgstate.gov.in है।

*परीक्षा केंद्र में प्रवेश पूर्व परीक्षार्थी की होगी जांच* :

परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पूर्व अभ्यर्थियों के हैण्डहेल्ड मेटल डिटेक्टर से तथा हाथों से तलाशी, फ्रिस्किंग किया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में आबंटित एक पुरुष एवं एक महिला पुलिस कर्मी से यह फ्रिस्किंग कार्य किया जाना है। ये पुलिस कर्मी परीक्षा प्रारंभ होने से 2.30 घंटा पूर्व अनिवार्य रूप से परीक्षा केन्द्र में अपनी उपस्थिति देंगे। महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग महिला पुलिस कर्मी से ही कराया जाना है। व्यापम के निर्देशों का पालन ना करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जायेगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी।

*परीक्षा केंद्र में प्रवेश पूर्व सावधानियां*

परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे। पैर में चप्पल पहन कर जाएं। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।

*सुबह 10.45 बजे परीक्षा केंद्र का गेट हो जाएगा बंद*

परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। यह परीक्षा प्रातः 11 बजे से प्रारंभ हो रहा है तो मुख्य द्वार प्रातः 10.45 बजे बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा केन्द्र से बाहर जाना वर्जित है।

*ओरिजनल पहचान पत्र से मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश*

प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट ले और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु व्यापम की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा हो जाएगी। परीक्षार्थी को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केंद्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है, तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो ले कर परीक्षा केंद्र में जाए।परीक्षार्थी परीक्षा कक्षा में केवल काले या नीले बाल पॉइंट पेन को ही उत्तर अंकित करने हेतु उपयोग में लाये। चयन और प्रवेश के समय प्रवेश पत्र मांगा जाता है, अतः इसे सुरक्षित रखें। व्यापम द्वारा दोबारा प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!