छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ संजय ने भाठागांव के स्कूल और आश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण*

*कलेक्टर डॉ संजय ने भाठागांव के स्कूल और आश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 जुलाई 2025/ उप तहसील मुख्यालय कोसीर के समीप भाठागांव के अनुसूचित जाति प्राथमिक बालक आश्रम और प्राथमिक शाला का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आश्रम में बच्चों का दाखिला, भोजन व्यवस्था, राशन भंडार आदि की जानकारी लेकर आश्रम परिसर का अवलोकन किया और अधीक्षक को बच्चों का बेहतर ख्याल रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने आश्रम में पढ़ रहे बच्चों से उनके पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने प्राथमिक शाला के शिक्षकों से हाजरी रजिस्टर का अवलोकन करते हुए स्कूल में जरूरत, कोई समस्या आदि के संबंध में पूछताछ किए। डॉ कन्नौजे ने बच्चों के कक्षा में जाकर उनसे उनकी पढ़ाई, गिनती, गणित, पहाड़ा, शब्द ज्ञान का जानकारी लिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!