सवरा समाज को धर्मशाला निर्माण हेतु, जमींदार राज परिवार ने दान मे दिए ज़मीन, सवरा समाज के सदस्यों ने राज परिवार का किये आभार प्रगट,
सवरा समाज को धर्मशाला निर्माण हेतु, जमींदार राज परिवार ने दान मे दिए ज़मीन,
सवरा समाज के सदस्यों ने राज परिवार का किये आभार प्रगट,
भटगांव : बहुत ही खुशी की बात है कि भटगाँव के जमीदार राज परिवार के वंशज माननीय श्रीमान राजेश प्रताप सिंह एवं श्रीमान पुष्पेंद्र प्रताप सिंह (छोटू दादा) ने सवरा समाज के धर्मशाला निर्माण हेतु 2.5 डिसमिल जमीन दान में स्वेच्छा से दिया है. ज्ञात हो कि इसके पूर्वजो ने भी पूर्व में पिता श्री स्व रूपसिंह चौहान, माताजी श्रीमती स्व प्रभा देवी सिंह व स्वर्गीय सुश्री मौसी के द्वारा 2.5 डिसमिल जमीन सवरा समाज को दान कर चुके हैं। कुल 5 डिसमिल जमीन इन धर्मात्माओं के द्वारा दान किया गया है। सवरा समाज इनके परिवार जनों की सुख समृद्धि की कामना माता सबरी दाई एवं बूढ़ादेव से किये ।
इस पुनीत कार्य के लिए सवरा समाज प्रमुखों में श्री खोलबहरा राम सिदार, रवि सिदार, रामप्रसाद सिदार, कृपा राम सिदार, लक्मन सिदार, गगन सिदार, शुक्लाल तिररू दरस राम सिदार खन्ना सिदार तुला राम तिजाऊ रामलाल पीताम्बर घुरवा मोती पप्पू अजय ननकी कोंदा बॉन दाढ़ी गौरी मिरिंडा मोहन महेश नारायण श्रीलाल घुराऊ महिला संरक्षक नीरा बाई सिदार बहूरा डोमहिन, मुन्नी, सर्व आदिवासी से किर्तन सिंह ध्रुव, रामबगस नेताम के रामू सिदार रंगबहलो सिदार, सम्मे सिदार के साथ साथ पूरे सँवरा व आदिवासी समाज के सदस्यों ने राज परिवार को सादर धन्यवाद एवं आभार ब्यक्त किये ।

