छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

9 महीनों में भटगांव नगर के विकास में CMO का महत्वपूर्ण योगदान

9 महीनों में भटगांव नगर के विकास में CMO का महत्वपूर्ण योगदान

अटल परिसर, लाइट की व्यवस्था एवं स्टेडियम का निर्माण

भटगांव :- नगर पंचायत भटगांव की दिशा दृढ़ नेतृत्व जनसरोकार और नवाचार के संग प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के नेतृत्व में जब समर्पित और जनमुखी अधिकारी मिलते हैं तब एक छोटा नगर भी बड़े उदाहरण प्रस्तुत कर सकता है। इसी दृष्टिकोण को धरातल पर उतारते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर डॉक्टर संजय कन्नौज के निर्देशन एवं एसडीम वर्षा बंसल के मार्गदर्शन में नगर पंचायत भटगांव के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेश सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर नगर को विकास की नई दिशा दी है। जहां पिछले 9 महीनों में नगर के विकास में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने अटल परिसर और एक आधुनिक स्टेडियम बनवाए, साथ ही भटगांव को टैंकर मुक्त बनाने में सफलता प्राप्त की। स्वच्छता और पेयजल प्रबंधन में उनकी पहल से नगरवासियों का जीवन बेहतर हुआ है। भूपेश सिंह की जनसंपर्क की कार्यशैली और नागरिकों की समस्याओं को समझने का तरीका विकास की कुंजी बना है। वे भटगांव को शैक्षणिक केंद्र बनाने का सपना देखते हैं। यह उपलब्धियां कलेक्टर के निर्देशन और जिला प्रशासन की टीम के सहयोग से संभव हुई हैं, जिसमें मुख्य भूमिका नगर पालिका अधिकारी भूपेश सिंह की रही। जहां उन्होंने पिछले 9 महीनों के कार्यकाल में भटगांव को एक आदर्श नगरीय निकाय बनाने के लिए अनेक उल्लेखनीय पहल की हैं। छत्तीसगढ़ का पहला अटल परिसर और एक गौरवशाली स्टेडियम का निर्माण, उनकी प्रशासनिक दूरदर्शिता और नवाचार को दर्शाता है। यह कार्य न केवल अवसंरचना विकास की मिसाल है, बल्कि नगर की सामाजिक पहचान को भी नई ऊंचाई देता है।

स्वच्छता के क्षेत्र में उन्होंने व्यक्तिगत पहल करते हुए आम नागरिकों को कचरा न फैलाने की अपिल की है, जिससे अब नगर पंचायत भटगांव के नागरिक स्वच्छता में सहयोगी बन चुके हैं।वही भटगांव को टैंकर मुक्त बनाना एक क्रांतिकारी उपलब्धि है, जो शायद पूरे प्रदेश में किसी नगर पंचायत को अभी तक नहीं मिली। इसके लिए उन्होंने पेयजल प्रबंधन को सशक्त बनाया और शहर में पर्याप्त जल वितरण सुनिश्चित किया।

वही मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेश सिंह की कार्यशैली की विशेषता है जन संवाद और सुलभता। वे स्वयं फील्ड में जाकर नागरिकों की समस्याएँ सुनते हैं और समाधान सुनिश्चित करते हैं। उनका मानना है कि “जब तक हम खुद आम नागरिक से नहीं जुड़ेंगे, तब तक असली समस्याओं की समझ नहीं आ सकती।” उनका कार्यालय 24 घंटे आम नागरिकों के लिए खुला रहता है, और वे डिजिटल माध्यम से भी सीधे संवाद को प्रोत्साहित करते हैं।

वे मानते हैं कि एक सीएमओ को आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति के बारे में सोचना चाहिए, क्योंकि वही वास्तव में जरूरतमंद होता है। उनकी यह सोच “अंत्योदय” के भाव को दर्शाती है—जिसमें अंतिम व्यक्ति की सेवा सर्वोपरि होती है। भविष्य की दिशा में भूपेश सिंह भटगांव को शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित करना चाहते हैं। उनका कहना है कि नगर पंचायतों को भी लाइब्रेरी और शैक्षणिक संसाधन मिलने चाहिए, ताकि छोटे नगरों के बच्चे भी अवसर की दौड़ में पीछे न रहें। डॉक्टर संजय कन्नौज कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कुशल नेतृत्व में, और नगर पंचायत अधिकारी भूपेश सिंह जैसे ज़मीनी और नवोन्मेषी सीएमओ की वजह से भटगांव नगर पंचायत प्रदेश में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है—जहाँ विकास, संवेदनशीलता और सहभागिता तीनों का समावेश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button