छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

भटगांव मे सुशासन तिहार 2025 का अंतिम चरण का समाधान शिविर सम्पन्न

भटगांव मे सुशासन तिहार 2025 का अंतिम चरण का समाधान शिविर सम्पन्न

पहले चरण मे 76 तो दूसरे चरण मे 158 आवेदन प्राप्त

पहले चरण मे 22 आवेदन का निराकरण तो दूसरे चरण मे शून्य

भटगांव : जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नगर पंचायत भटगांव के सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन दिनांक 26 मई सोमवार को नगर पंचायत के सांस्कृतिक भवन मे सम्पन्न हुआ. जिसमें वार्ड क्रमांक 8 से वार्ड क्रमांक 15 तक के लोगों के द्वारा विभिन्न शिकायत व मांगो को लेकर आवेदन दिया गया.वहीँ दिए गए आवेदन का निराकरण के लिए लगाया गया समाधान शिविर में 2:00 बजे तक कुर्सी खाली नजर आया..

नगरवासीयो का भाजपा सरकार की सुशासन तिहार से लोगों का मोह भंग होते दिखा.आपको बता दे कि सुशासन तिहार 2025 के तहत पहले चरण मे लोगों के द्वारा आवेदन लिया गया था जिसके निराकरण के लिए समाधान शिविर का आयोजन सांस्कृतिक भवन में किया गया था जहां सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक का समय रहा और 1.30 से 2:00 बजे तक लोगों को बैठने की के लिए लगाया गया कुर्सियां खाली नजर आए। वही जनप्रतिनिधि भी समय से पूर्व समाधान शिविर का आभार व्यक्त कर चुका था इस तरह लोगों के द्वारा यह कहते रहे कि यह शिविर भी अन्य शिविरों की तरह खोखला साबित हो रहा है जहां गौरतलापों की प्रथम चरण के समाधान शिविर में जिला कलेक्टर की उपस्थिति में राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड तथा अन्य प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन हुआ लेकिन इसी समाधान शिविर के दूसरे चरण में ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं चला लोग आवेदन देते गए और 158 आवेदन लोगों ने लगाया लेकिन उसमे से एक भी आवेदन का निराकरण तुरंत नहीं हो पाया.

वहीँ वार्ड 02 के आवेदक़ ने SBI बैंक शाखा के खिलाफ शिकायत, वार्ड 02 मेन रोड एवं तालाब किनारे खम्बे मे लाइट लगाने हेतु मांग तथा स्कूल,आईटीआई कॉलेज एवं शासकीय महाविद्यालय के ज़मीन एवं तालाबों के आसपास के जमीन एवं कई शासकीय सार्वजनिक रास्तो वाले ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा धारियों के खिलाफ शिकायत किया गया है जहाँ नगर पंचायत CMO,तहसीलदार व एसडीएम ने उक्त आवेदन पर अतिशीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया.

वहीँ सुशासन त्यौहार के पहले चरण मे 76 आवेदन लगाए गए थे जिसमें से केवल 22 आवेदन का ही निराकरण किया गया और बाकि 54 आवेदन को संबंधित विभाग को दे दिया गया है लेकिन आज तक निराकरण नहीं किया गया और आज के शिविर मे भी लगभग 158 आवेदन दिया गया है लेकिन जहाँ अधिकांश आवेदनकर्ताओ के चेहरे मे मायूस नजर आया. अब देखना होगा कि शिविर मे दिए गए आवेदन कब तक निराकरण किया जाता हैं कि यू हीं पहले की तरह ठन्डे बस्ते मे डाल दिया जाता हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!