मोर छुईया भुईया -3 छत्तीसगढ़ी फ़िल्म का आज 11 वाँ दिन भी रहा सिनेमा हॉउसफूल
फ़िल्म पारिवारिक एवं हंसी मज़ाक से है भरपूर, कई गीत हैं सुपरहिट

मोर छुईया भुईया -3 छत्तीसगढ़ी फ़िल्म का आज 11 वाँ दिन भी रहा सिनेमा हॉउसफूल
नगर भटगांव सहित आसपास के लोग अपने परिवार सहित इस फ़िल्म को देख रहें हैं
फ़िल्म पारिवारिक एवं हंसी मज़ाक से है भरपूर, कई गीत हैं सुपरहिट
भटगांव : नगर पंचायत भटगांव मे मोर छुईया भुईया छत्तीसगढ़ी फ़िल्म का आज 26 मई को 11 वाँ दिन भी श्री महल सिनेमा हॉउसफूल रहा.जहाँ नगर भटगांव सहित आसपास के लोग अपने परिवार सहित इस फ़िल्म को देखने जा रहें हैं. यह फ़िल्म 16 मई को रिलीज हुई और जब से रिलीज हुई तब से सिनेमा हाल हॉउस फूल चल रहा हैं.
फ़िल्म पारिवारिक एवं हंसी मज़ाक से है भरपूर हैं और इस फ़िल्म के कई गीत सुपरहिट भी हैं. वहीँ कुछ दर्शकों ने बताया कि यह फ़िल्म पारिवारिक हैं व कुछ स्थानों पर इतना भावुक हो जायेंगे कि आंख से आँशु भी आ जायेंगे.

वहीँ कुछ दर्शकों ने बताया कि श्री महल मे दर्शकों के लिए सभी सुविधाएं हैं और बहुत ही आकर्षक बना हैं केवल कुछ सामानो मे एम आर पी से अधिक मूल्यों मे बिक्री किया जा रहा जैसे खासकर पेय पदार्थो मे. आईसक्रीम मे 20 रु. के एमआरपी को 30 रु. मे बिक्री किया जा रहा हैं जिसे कई दर्शकों ने 25 रु. तक बिक्री करने की बात कहीं हैं.











