
मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाक़ात हेतु आनन फानन बुलाये जाने पर भटगांव नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने की निंदा,
सारंगढ़ भटगांव बिलाईगढ़ संयुक्त जिला बनाने के सम्बन्ध मे अभी भी भटगांव क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार बैठक,
मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाक़ात करने जायेंगे भटगांव क्षेत्र से 101 गाड़ियों मे 1000 आम नगरवासी एवं क्षेत्रवासी,
सर्वदलीय विकास मंच जिला संघर्ष समिति द्वारा क्षेत्र के हित मे भटगांव का नाम जिला मे जोड़ने हेतु प्रयास जारी,
जल्द ही मुख्यमंत्री निवास पर दिखेगी हजारों भटगांव क्षेत्रवासियों का काफिला,
मांग पूरा नहीं होने पर अगले चुनाव मे मे दिख सकता है बड़ा प्रभाव…
बलौदाबाजार : भटगांव नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी से दिनांक 16.09.2021 को सायं 5 बजे सौजन्य मुलाक़ात हेतु आनन फानन बुलाये जाने पर निंदा की है. क्योंकि एक दिन पूर्व ही सायं को सुचना मिला कि दूसरे दिन दोपहर 12.30 बजे सौजन्य मुलाक़ात करना है जो संभव नहीं था जो कि आनन फानन मे 5-10 लोगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर सकें और अपनी मांग को वहां जाकर रख सकें. वहीं प्रतिनिधियों को आग्रह किये हैं कि भटगांव नगरवासियों व क्षेत्रवासियों को मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाक़ात करने हेतु अलग से समय निर्धारित करने की मांग किये हैं जिसमे भटगांव क्षेत्र से केवल सर्वदलीय विकास मंच, आम नागरिक एवं क्षेत्रवासी रहेंगे। जहाँ आम नागरिक से लेकर क्षेत्रवासियों तक अपने ही खर्च पर और सर्वदलीय विकास मंच जिला संघर्ष समिति के नेतृत्व मे 101 गाड़ियों मे 1000 लोगों द्वारा मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाक़ात करेंगे।
सारंगढ़ भटगांव बिलाईगढ़ संयुक्त जिला बनाने के सम्बन्ध मे पुनः बैठक आयोजित –
सारंगढ़ भटगांव बिलाईगढ़ संयुक्त जिला बनाने के सम्बन्ध मे अभी भी भटगांव नगर व क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार बैठक किया जा रहा हैं जहाँ मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के सम्बन्ध मे आवश्यक बैठक रखा गया. जहां सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आनन फानन मे मुख्यमंत्री के निवास पर सौजन्य मुलाक़ात की निंदा करते हुए भटगांव क्षेत्रवासियो के लिए अलग से समय का निर्धारण किया जाये.
सर्वदलीय विकास मंच जिला संघर्ष समिति द्वारा क्षेत्र के हित मे भटगांव का नाम जिला मे जोड़ने हेतु प्रयास हेतु लगातार प्रयासरत हैं और पूरा नगरवासियों व क्षेत्रवासियो का भरपूर समर्थन मिल रहा हैं जिसके लिए नगर के प्रत्येक घरों मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा भटगांव के सभी ग्राम पंचायतों का समर्थन भी मिला।
जल्द ही मुख्यमंत्री निवास पर दिखेगी हजारों भटगांव क्षेत्रवासियों का काफिला –
वहीं अब मुख्य्मंत्री से अंतिम अभिलाषा लेकर सभी नगरवासी एवं क्षेत्रवासी हजारों की संख्या मे मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाक़ात करने हेतु 101 गाड़ियों की तैयारी भी कर चुके हैं. जब भी मुख्यमंत्री से समय निर्धारित होगा उस दिन पूरा भटगांव नगर बंद करके रायपुर पहुंचेंगे.
भटगांव प्रतिनिधियों एवं नगरवासियों द्वारा जिला के सम्बन्ध मे मुख्यमंत्री के नाम से सौंप चुके हैं ज्ञापन…
सारंगढ़ भटगांव बिलाईगढ़ संयुक्त जिला बनाने के सम्बन्ध मे नगर पंचायत भटगांव प्रतिनिधियों एवं सर्वदलीय नगर विकास मंच व नगर व क्षेत्रवासियों द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंप चुके हैं. तथा नगरवासियो एवं सभी पंचायतो का महासभा भी किया जा चूका हैं जिसमे सभी वर्ग के लोग, सभी समाज के प्रमुख, सभी धर्म के पदाधिकारी गण, सभी संगठन के सदस्य, सभी पार्टी के नेतागण, प्रतिनिधि का भरपूर समर्थन हैं और सभी तन मन धन से सहयोग करने के लिए आगे आ रहे हैं. इस मांग को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तत्पर हैं।
मांग पूरा नहीं होने पर अगले चुनाव मे मे दिख सकता है बड़ा प्रभाव…
यदि सारंगढ़ भटगांव बिलाईगढ़ सयुंक्त जिला की मांग को पूरा नहीं किया गया तो कई मुद्दों पर रणनीति बनाई जाएगी जहाँ अगले चुनाव पर छत्तीसगढ़ सरकार को इस क्षेत्र मे कई परिवर्तन देखने को मिल सकता है। वहीं कई लोगों ने बताया कि या तो सरकार सारंगढ़ भटगांव बिलाईगढ़ जिला बनाये या फिर केवल सारंगढ़ जिला ही रखा जाये या यथावत बिलाईगढ़ ब्लॉक को बलौदाबाजार जिले मे रखें.
क्योंकि भटगांव नगर पंचायत को हमेशा से उपेक्षित किया जा रहा है जिसे कोई ध्यान नहीं देने वाला है, ये पहली बार है जो भटगांव विकास के लिए आम नागरिक और क्षेत्रवासी सामने आये हैं और भटगांव नगर व क्षेत्र के विकास के लिए अपना कदम बढ़ा चुके हैं जिसे इतना जल्दी पीछे करने वाले नहीं हैं। अपनी मांग को लेकर सभी लोग बहुत आगे बढ़ चुके हैं.









