छत्तीसगढ़बिलासपुरमुख्य खबर

देर रात आपातकालीन सेवा देने सहायक अधीक्षक ने कॉल कर के रेडियोग्राफर को बुलाया और कांग्रेस नेता ने घसीट घसीट कर की मारपीट …

देर रात आपातकालीन सेवा देने सहायक अधीक्षक ने कॉल कर के रेडियोग्राफर को बुलाया और कांग्रेस नेता ने घसीट घसीट कर किये मारपीट …

बिलासपुर —: विभागीय सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर की रात 9:30 सिम्स के सहायक मेडिकल सुपरिटेंडेंट विवेक शर्मा द्वारा रेडियो ग्राफर तुला चंद टांडे को फोन कर बुलाया गया क्योंकि कांग्रेस नेता पंकज सिंह का कोई रिश्तेदार की तबियत ख़राब थी और उनका एम आर आई होना था किंतु मशीन में तकनिकी समस्या आने के कारण विलंब हो रहा था लेकिन पंकज सिंह जो स्वास्थ्य मंत्री के खास माने जाने वाले से इंतिजार नहीं हुवा और अपना आपा खोते हुए उन्होंने रेडियो ग्राफर से जमीन में घसीटकर घसीटकर मार पीट की शर्ट कलर पकड़ा, गंदी भद्दी गलियां दी और नेतागिरी का पूरा रौब रेडियो ग्राफर और आस पास उपस्थित लोगो को दिखाई और कहा तुम लोग जानते नहीं हो मैं कौन और क्या कर सकता हुँ. ये पूरा घटनाक्रम सीसी टी वी में कैद हो गया है.

पीड़ित व्यक्ति ने इस घटना का लिखित शिकायत सिटी कोतवाली थाने में किया है और उनके साथ हुई जात्ती के खिलाफ पूरा रेडियोलॉजी विभाग लामबंध है.इस घटना के विरोध में विभाग के कर्मचारी सेवा देने से हाथ खींच लिये है और डीन से मांग रखा गया है की इस पर कड़ी कार्यवाही की अनुशंसा करे. गौरतलब है की सिम्स बिलासपुर मेडिकल कालेज के तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बीते एक माह से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हुए किंतु कुछ कर्मचारी इस धरना का समर्थन नहीं करते हुए अपनी ड्यूटी निभा रहे है किंतु मारपीट की निंदनीय घटना के बाद अब सिम्स की पूरी व्यवस्था चौपट नजर आ रही है.

वर्सन –

वहीं इस मामले मे रेडियो ग्राफर तुला चंद टांडे के मोबाइल न. मे कॉल करके वर्सन लेने पर बताया कि मेरे साथ यह घटना सही हैं, जिसका cctv फूटेज सुरक्षित रखा गया है. मेरे द्वारा पुलिस थाना और एस पी को लिखित मे शिकायत किया गया है लेकिन अभी तक किसी के द्वारा उस आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही नहीं किया गया हैं, शासन प्रशासन से आग्रह करता हूँ कि ऐसे नेताओं के खिलाफ ठोस कार्यवाही करते हुए मुझे न्याय प्रदान करें –

तुला चंद टांडे,

रेडियो ग्राफ़र, सिम्स मेडिकल कालेज बिलासपुर

अब देखना लाजमी होगा कि ऐसे नेताओं के खिलाफ कांग्रेस सरकार एवं पुलिस अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं कि नेताओं के दबाव मे यु ही खानापूर्ति करके छोड़ दिए जायेंगे, ये तो समय ही बताएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!