CGPSC में चयनित आदिवासी अभ्यर्थियों का भटगांव सवरा समाज मे आयोजित हुआ सम्मान समारोह…
CGPSC में चयनित आदिवासी अभ्यर्थियों का भटगांव सवरा समाज मे आयोजित हुआ सम्मान समारोह…
भटगाँव : CGPSC 2019 में सफल होने वाले आदिवासी समाज के प्रतिभा शाली बच्चों का सम्मान सवरा भवन भटगाँव में समाज के कर्मचारियों द्वारा धूमधाम से भव्यता के साथ किया गया। मिली जानकारी अनुसार आदिवासी समाज के दो होनहार बच्चे जिसमें श्रीमान गणेश राम सिदार सहा अधीक्षक भू-लेखा अधिकारी निवासी भटगॉंव एवं कु दिब्या ठाकुर सुपुत्री श्री श्याम कुमार ठाकुर निवासी जंगोरा ने अपने कठिन परिश्रम, माता-पिता एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से विषम परिस्थियों को पार करते हुवे सगलता अर्जित कर माता पिता, गांव, समाज तथा प्रदेश का नाम रोशन किया। दोनो ने अपने अपने उद्बोधन में अपने कठिन परिश्रम और सफलता पाने तक आने वाली बाधाओं, प्रेरणाओं और तैयारी की अनुभव को युवाओं एवं समाज के बीच साझा किया तथा यूवाओ को आगे आने हेतु प्रेरित किया। साथ ही इन सफल बच्चो के पालकों का भी सम्मान किया गया।
सर्वप्रथम दोनो नव चयनित अधिकारियो को बाजे गाजे, फौज पटाके के साथ स्वागत करते हुए सवरा भवन में निर्मित स्वागत मंच तक सभी सगा समाज के लोंगो ने बड़े गर्व एवं हर्षोल्लास के साथ लेजाकर ईष्ट देव की पूजा अर्चना कर मंचासीन किया गया तत्पश्चात आयोजक समित्ति छ ग अजजा शासकीय सेवक विकास संघ ब्लॉक इकाई बिलाईगढ़ के अध्यक्ष महोदय ने दोनों प्रतिभाओं का चंदन, फूलमाला एवं गुलदस्ते से स्वागत कर स्मृतिचिन्ह भेंट किया और अपने आशीर्वचन में दोनो का उदाहरण देकर नवयुवाओं को इसी तरह मेहनत कर सफलता अर्जित कर समाज का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया। इसी स्वागत की कड़ी में किर्तन सिंह ध्रुव कार्यकारी अध्यक्ष, रामबगस नेताम जिला सचिव, रवि सिदार युवा प्रभाग, रोहित सिदार अध्यक्ष सर्वादिवासी समाज, लक्ष्मण सिदार महासभा अध्यक्ष ने भी स्वागत कर बधाई देते हुए युवाओं को आगे आने प्रेरित किया एवं उत्साहवर्धन किए, समाज के अन्य प्रमुख ब्यक्तियो में कर्मचारी संघ से भानु ध्रुव, चेतन ध्रुव, जगतराम ध्रुव, कृपाराम सिदार, युधिष्ठिर राज मंच संचालनकर्ता, कौशल भेड़िया, योगेश ठाकुर, हरिहर ठाकुर, जितेंद्र नेताम, रामरतन नेताम जितेंद्र सिदार, भीखम सिदार, शंकर एवं पुलिस वीभाग, लीला ध्रुव, मीना नेताम, दीपा ध्रुव, दामिनी ध्रुव, आदि तथा समाज प्रमुखों एवं परिवार जनों में में सरपंच गण्डु लाल भोई, सन्तन सिदार भजोराम सिदार, दाद्दु राम सिदार, सेतु सिदार, होरी सिदार, देव प्रसाद सिदार, कर्मनिधि सिदार, हेमन्त सिदार, रायसिंह सिदार, डिसू सिदार, रामु सिदार, भुलऊँ सिदार बोधन सिदार (पिताजी) युवा संगठन, विमल पटेल, एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।


