बलौदा बाज़ारमुख्य खबर

राजीव खेल प्रतिभा सम्मान 2021 मेडल , शहीद नंद कुमार पटेल खेल प्रशंसा पुरस्कार प्रणाम पत्र देकर स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ अभियान ब्रांड एंबेसडर दीपक को किया सम्मानित …

राजीव खेल प्रतिभा सम्मान 2021 मेडल , शहीद नंद कुमार पटेल खेल प्रशंसा पुरस्कार प्रणाम पत्र देकर स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ अभियान ब्रांड एंबेसडर दीपक को किया सम्मानित …

बलौदा बाजार। 5 सितंबर राष्ट्रीय खेल दिवस व शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (खेलकूद प्रकोष्ठ) के तत्वाधान में स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ अभियान के ब्रांड एम्बेसडर दीपक कुमार वर्मा का राजीव खेल प्रतिभा सम्मान मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवं पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रवि घोष और छत्तीसगढ़ कांग्रेस खेलकूद (प्रकोष्ठ) के अध्यक्ष प्रवीण जैन

योग विशेषज्ञ ज्योति साहु ,योग शिक्षिका अन्नपूर्णा टिकरिहा इत्यादि के उपस्थित में सम्मानित किया…

कोरोना संक्रमण काल में नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ ने ऑनलाइन स्वास्थ्य स्पर्धा आयोजित की थी। इस स्पर्धा में योगासन एवं अन्य व्यायाम के तरीकों का प्रतिभागियों ने प्रदर्शन किया। जिसमें प्रदेशभर के सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 15 ब्रांड एंबेसडर चुने गए हैं।जिसमें हमारे बलौदाबाजार जिला , सिमगा ब्लॉक ग्राम रावन के योग प्रचारक दीपक कुमार वर्मा को ब्रांड एंबेसडर , राजीव गांधी खेल प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। इससे पहले दीपक को योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर 11बार सम्मान किया चुका है। यह 12 वां सम्मान,हमारे जिला के योग प्रचारक वर्मा हमेशा लोगों को योग, स्वास्थ्य, आयुर्वेद के प्रति जागरूकता करते रहते हैं और अभी स्कूलों में निशुल्क योग बाल संस्कार कक्षा लगा कर के लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

इस उपलब्धि के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए, जिलावासियों सहित उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, बलौदा बाजार खेल अधिकारी प्रीति बंछोर, अखिलेश तिवारी (यो.आ) टीपी मानसरोवर, राजु नेताम,कामेश वर्मा बबा, रोहित मानसरोवर, राजेश,साकेत (पलारी) डिजेद्र कुर्रे, राजेश्वरी बघेल,फनेश वर्मा, अनिल योगाचार्य, कोमेश साहु,संजु कश्यप,राजा निर्मलकर महासमुंद,चतुर साहु, प्रवीण, अखिलेश्वरी शुक्ला, सुरेन्द्र,निशु, ललित (कोहका), पुष्पलता नायक (शिक्षिका), प्रज्ञा व प्रखर न्यूज़ के संपादक के. पी. पटेल, विनोद,प्रीतम,पीलेश्वर, हेमंत, रामेश्वर,हीरा सिंह,फनेद्र (गरियाबंद), पुर्वी वर्मा, परमेश्वर यदु,इंद्र सेन, अरुण कश्यप, इत्यादि सहित ग्रामवासियों ने शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!