राजनांदगॉवलोकप्रिय

शासकीय प्राथमिक शाला पैलिमेटा के शिक्षक श्री तुलेश्वर कुमार सेन को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण जिला राजनांदगांव के द्वारा शिक्षा दूत सम्मान 2021 से किया गया सम्मानित… एक पैर से दिव्यांग होकर भी चुनौतियों से पीछे नहीं हटे, उनका डटकर मुकाबला किया…

शासकीय प्राथमिक शाला पैलिमेटा के शिक्षक श्री तुलेश्वर कुमार सेन को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण जिला राजनांदगांव के द्वारा शिक्षा दूत सम्मान 2021 से किया गया सम्मानित…

एक पैर से दिव्यांग होकर भी चुनौतियों से पीछे नहीं हटे, उनका डटकर मुकाबला किया…

राजनांदगाव : श्री तुलेश्वर कुमार सेन अगस्त 2006 से छुई खदान ब्लाक के ग्राम बसंतपुर (बकरकट्टा) से अपनी नौकरी की शुरुवात आदिवासी अंचल से किया था। शासकीय नवीन प्राथमिक शाला बसंतपुर में जाकर स्कूल खोलना,उनको पढ़ाना लिखाना,योग की कक्षा,ध्यान,स्वास्थ्य,नशामुक्ति आंदोलन,गांव में प्रभात फेरी निकालना,सामूहिक सहभागिता कार्यक्रम,आकाशवाणी रायपुर के कार्यक्रम से जोड़ना,गरीब बच्चों की पढ़ाई,बालिका शिक्षा,जन जागरूकता अभियान से जोड़ना,बाल संस्कार शाला,बाल सभा,अभिव्यक्ति कौशल का विकास आदि।

एक पैर से दिव्यांग होकर भी चुनौतियों से पीछे नहीं हटे, उनका डटकर मुकाबला किया…

2009 से शासकीय प्राथमिक शाला पैलीमेटा में भी वही सब कार्य के अलावा आडियो,वीडियो,प्रोजेक्टर,नवाचारी शिक्षक के रूप में पहचान बनाया।बाल संस्कार शाला,युवा शिविर,नशामुक्ति आंदोलन,बाल सभा,योग की कक्षा,नारी जागरण,बालिका शिक्षा,पर्यावरण संरक्षण,स्वालंबन आंदोलन के लिए प्रेरित करते रहना,स्वास्थ्य के लिए जागरूकता अभियान, आकाशवाणी रायपुर,लघु फिल्म में भूमिका,साहित्य में रुचि रखते हैं।गीत, कविता, कहानी,लघु कथा संस्मरण, समसामयिक विषयों पर लेखन करना,पत्र पत्रिकाओं में लेख लिखना,आदि कार्यों के लिए यह सम्मान मिला है।

 

आज दिनांक 16/09/2021 को खैरागढ़ विधान सभा के विधायक श्री बाबा देवव्रत सिंह जी के हाथों यह सम्मान प्राप्त किया।जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमति नीना विनोद ताम्रकार,उपाध्यक्ष ललित महोबिया जी,नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर श्रीमति दीपाली जैन जी ने बधाई दिया ।

इस सफलता के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुशील मिश्रा जी,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री जी सुधाकर जी, बी आर सी श्री सुजीत चौहान जी, ए बीओ मैडम जी,सी ए सी श्री उपेंद्र देवांगन जी,संकुल प्राचार्य श्री टी गेंद्रे जी, फेडरेशन के ब्लाक अध्यक्ष श्री कौशल श्रीवास्तव जी व पूरी टीम ने बधाई दी,प्रधान पाठक श्री शिव रेखा साहू जी,सुमित्रा कामड़े मैडम जी व शाला परिवार के साथ मित्र गणों ने बधाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!