जांजगीर चाम्पामुख्य खबर

गायत्री प्रज्ञा पीठ देव किरारी में मनाया गया हलषष्ठी पर्व…

गायत्री प्रज्ञा पीठ देव किरारी में मनाया गया हलषष्ठी पर्व…

 

 

जांजगीर – जांजगीर जिले के अकलतरा ब्लॉक के अंतर्गत श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ देव किरारी में माता हलषष्ठी का पूजा विधि विधान के साथ मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु माताओं ने अपने संतान की दीर्घायु की शुभकामना प्रगति के लिए शतायु होने के लिए पूजा की गई। विदित हो कि इसी दिन बलराम जी का जन्म हुआ था. साथ ही माता पार्वती के प्रथम पुत्र देव सेनापति कार्तिकेय जी महाराज जी का भी पूजनदिवस माना जाता है. इसी तारतम्य में कलश स्थापना के साथ गौरी गणपति उमा पार्वती का पूरे विधि विधान से पूजन कर माता हलषष्ठी का षोडशोपचार से पूजन कर तालाब का पूजन कर बड़े उल्लास के साथ इस पर्व को मनाया गया।

 

जिसमें बड़ी संख्या में माताओ ने अपना पूजन का क्रम चलाया जिसमें श्रीमती मीना साहू, श्रीमती सरिता साहू,बबीता साहू, पुष्पा साहू, तेजाबाई यादव, फुलमत यादव, लक्ष्मी यादव अनसूया साहू आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुए. कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार स्वयंसेवक महेश्वर कश्यप व गायत्री मंदिर के परिब्राजक रामानुज श्याम द्वारा किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी कमल कश्यप द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button