छ ग विदयालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ ने सेवा जतन और सरोकार के ध्येय से काम कर रही प्रदेश सरकार के मुखिया…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनायें भेज, छ ग के कर्मचारियो के प्रति भी सदाचार दिखाये जाने की अपील की है।संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय तिवारी ने श्री बघेल को भेजे अपने शुभ कामन सन्देश मे उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामन करते हुए प्रदेश के चहुमुखी विकास पर प्रसन्नता जताई है ,श्री तिवारी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी का ध्यान शिक्षको कर्मचारियो की और आकर्षित करते हुए आग्रह किया है कि कर्मचारियो के महगाई भत्ते पदोन्नति करमोननति समयमान वेतनमान पुरानी पेन्सन सहित सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति पर तत्काल निर्णय लिये जाने की आवश्यकता है ,, वर्तमान मे किसान व्यापारी मजदूर सहित सभी वर्ग आल्हादित है किन्तु कर्मचारी वर्ग मे नाराजगी है जिसे 16 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दे कर जन्म दिन का उपहार व पुरानी पेन्सन आदि पर समयानुसार निर्णय लिया जा सकता है।
संघ पदाधिकारियों श्री रोहित साहु, उमेश साहु ,भरत तम्बोली डोमार सिन्हा ,शत्रुघन यादव गणेश चंद्राकर, मंगलमूर्ति सोनी संतोष विश्वकर्मा, छवि साहु पंकज दुबे अरविनद गिरीश प्रकाश साहु तीरथ् बंजारे लोचन साहु, प्रेम ध्रुव, मनिराम साहु अशोक वर्मा अब्दुल सलाम नन्द्कुमार सिन्हा सहित अन्य शिक्षको ने भी श्री भूपेश बघेल जी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित करते हुए 16 % महगाई भत्ते का आग्रह किया है।