लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

संकुल परिसर धारासीव में संकुल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन

संकुल परिसर धारासीव में संकुल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन

विद्यालय के बच्चों द्वारा बाल मेला का भी आयोजन

कार्यक्रम में 40 सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल,लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया

बिलाईगढ़। 24 जनवरी 2025 को संकुल परिसर धारासीव में संकुल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह संपूर्ण आयोजन संकुल परिवार धारासीव की ओर से की गई।जिसमें संकुल केंद्र धारासीव के अन्तर्गत संचालित सभी 7 शासकीय प्राथमिक विद्यालय ,3 शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ,एक हाईस्कूल एवं दो अशासकीय विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर धारासीव एवं पवन इंग्लिश एकेडमी धारासीव के बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी। एक तरफ आगंतुकों के स्वल्पाहार के लिए विद्यालय के बच्चों द्वारा बाल मेला का भी आयोजन संकुल परिवार में किया गया था जिसमें सभी दर्शकों ने विभिन्न व्यंजनों का रसास्वादन किया।श्री हरेन्द्र कुमार साहू व्याख्याता हाईस्कूल धारासीव द्वारा मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत संकुल प्राचार्य श्री आर डी साहू एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में मां सरस्वती की छायाचित्र के समक्ष दिपप्रज्वलन एवं पूजन अर्चन के पश्चात की गई। इस कार्यक्रम में 40 सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे एवं विभिन्न विद्यालयों से लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संकुल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह के अंतर्गत बिलाईगढ़ विकासखण्ड के स्रोत केंद्र में अब तक पदस्थ हुए विकासखण्ड स्रोत केंद्र समन्वयकों को स्मृति चिह्न,बुके एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विशेष आमंत्रित अतिथियों में पूर्व बीआरसीसी श्री एस डी मानिकपुरी जी,श्री एन आर रात्रे जी,श्री एम आर साहू जी एवं वर्तमान बीआरसीसी श्री पी एस नेताम जी का सानिध्य,आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।संकुल केंद्र धारासीव में पदस्थ सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को भी संकुल की ओर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में संकुल अन्तर्गत संचालित विद्यालयों के संस्था प्रमुख श्री रामदास साहू जी, श्रीमती साधमति मिरी मैडम,श्री चौथराम कैवर्त्य जी,श्री टीकाराम पटेल जी, श्री प्रदीप कुमार केसरवानी,श्री युधिष्ठिर राज जी, श्री मानेष पांडे,श्री रामकुमार पटेल जी, श्रीमती दीप्ति भट्ट मैडम, श्रीमती बिन्देश्वरी साहू मैडम,श्री अशोक कुमार पटेल जी, श्री नंदकुमार पटेल जी, श्री छोटेलाल यादव जी,एवं शिक्षक महेत्तर लाल देवांगन, अनिल कुमार नवल, अशोक कुमार देवांगन,कोमल प्रसाद साहू ,दरस सिदार एवं अन्य सभी शिक्षकों का सहयोग मिला ,साथ ही मंच सज्जा एवं शांति व्यवस्था में स्काउट गाइड एवं बाल कैबिनेट के बच्चों का अपार सहयोग प्राप्त हुआ।इस पुरे कार्यक्रम का सीधा सजीव प्रसारण युट्युब चैनल PA VIDEO LIVE पर किया गया। पांच घंटे तक लगातार चले इस रंगारंग कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विद्यालय के बच्चे,पालक गण,एवं माताएं मंत्र मुग्ध होकर बच्चों के मंच कौशल को देखते रहे। कार्यक्रम के अंत में श्री मनोज कुमार कश्यप संकुल समन्वयक संकुल केंद्र धारासीव के द्वारा आभार प्रदर्शन के पश्चात कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की

.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!