सेजेस स्कूल संविदा भर्ती हेतु वॉक इन इन्टरव्यू में अपरान्ह 3 बजे तक लिया जायेगा आवेदन*

*सेजेस स्कूल संविदा भर्ती हेतु वॉक इन इन्टरव्यू में अपरान्ह 3 बजे तक लिया जायेगा आवेदन*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 जनवरी 2025/पूर्व में विज्ञापित आवेदन जमा करने की सुबह 9 से 11 बजे की समय अवधि में बढ़ोतरी करते हुए नोडल अधिकारी सेजेस नरेश कुमार चौहान ने जानकारी दी है कि 08 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक संविदा पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन व स्वयं उपस्थित होकर “वॉक इन इन्टरव्यू” के लिए 10 जनवरी 2025 को प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक पंजीयन कराने पर इन्टरव्यू में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खेलभांठा सारंगढ़ में यह इंटरव्यू होगा। संविदा पदों में भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, वाणिज्य, कला, कंप्यूटर के व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रायमरी शिक्षक के पद शामिल है। यह विज्ञापन जिले के वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन https://sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in/ पर उपलब्ध है।





