लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

भारतीय किसान संघ तहसील इकाई के द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम से तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, गौ सरंक्षण, सिंचाई, क़ृषि व उद्यानिकी महाविद्यालय इत्यादि की मांग

भारतीय किसान संघ तहसील इकाई के द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम से तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

गौ सरंक्षण, सिंचाई, क़ृषि व उद्यानिकी महाविद्यालय इत्यादि की मांग

भटगांव – भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशानुसार जिला किसान संघ के मार्गदर्शन पर तहसील किसान संघ नगर किसान संघ, महिला किसान संघ, युवा किसान संघ एवं ग्रामीण किसान संघ के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम पर तहसीलदार भटगांव को किसानो के विभिन्न मांगो को लेकर 25 अक्टूबर 2024 को ज्ञापन सौंपा गया.जहां प्रमुख मांगे निम्न है –

1. गौ वंदना योजना लागू की जाये, गौ माता के पोषण सरंक्षण व सनवर्धन हेतू एवं जहर मुक्त गौ आधारित जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा गौ माता को पुनः घरों मे प्रतिष्ठापित करने हेतू प्रत्येक गौ पालक को 1000 रु. प्रति गाय प्रतिमाह अनुदान दिया जाये.

2. धान पर प्रतिवर्ष 3100 रु. की राशि मे केंद्र द्वारा समर्थन मूल्य मे बढ़ाई गई राशि जोड़कर दी जाये.

3. पूर्व वर्ती सरकार की किसान न्याय योजना लंबित चौथी किस्त की राशि किसानो को तत्काल भुगतान की जाये.

4. धान खरीदी पूर्ववत 1 नवंबर से प्रारम्भ की जाये.

5. सभी फसलों की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाये.

6.नगर पंचायत भटगांव व क्षेत्र के किसानो के फसल सिंचाई के लिये चंदली गोंदली बांध से आने वाला जल वाहक नाली वॉटर फीडर के वाल की मरम्मत की जाये व पर्याप्त सिंचाई की व्यवस्था की जाये.

7. नगर पंचायत भटगांव मे स्थित जल संसाधन विभाग छ. ग. शासन के उप संभाग कार्यालय मे कोई भी सक्षम जिम्मेदार अधिकारी नहीं होने के कारण किसान के समस्या का निराकरण नहीं हो पाता इसलिये जिम्मेदार अधिकारी की स्थाई रूप से पदस्थापना की जाये.

8. नगर पंचायत भटगांव व सीमावर्ती क्षेत्र के किसानो के बच्चों के लिये क़ृषि सम्बंधित आधुनिक व उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिये क़ृषि विज्ञान महाविद्यालय व क़ृषि विज्ञान केंद्र , उद्यानिकी महाविद्यालय व अनुसंधान केंद्र की स्थापना की जाये.

9. ग्रामीण क्षेत्रों मे विद्युत् ट्रांसफार्मर ख़राब होने पर 3 दिन मे बदला जाये.

10. प्रत्येक तहसील मे जनेरिक दवा केंद्र तर्ज पर जनेरिक क़ृषि केंद्र खोला जाये. जहाँ क़ृषि से संबधित सभी दवाये टॉनिक उर्वरक आदि उचित मूल्य पर उपलब्ध हो.

11. किसानो के फसल क्षतिग्रस्त होने पर आर बी सी 6/4 के तहत आपदा राशि देने के लिये जमीन की अधिकतम सीमा 25 एकड़ से घटाकर 5 एकड़ कर दी गई है. इसे पुनः 25 एकड़ किया जाये.

12. राजस्व सम्बंधित विषयों का निराकरण समय सीमा मे किया जाये.राजस्व मे भ्रष्टाचार दीमक की तरह फ़ैल गया है. भ्रष्टाचार रोकने हेतू उपयुक्त उपाय किये जाये.

13. किसान की अकाल मृत्यु होने पर 10 लाख मुआवजा राशि दिया जाये.

14. पूर्व की तरह सहकारी समितियों मे चुनाव कराया जाये.

15. केंद्रीय विद्यालय के तर्ज पर किसानो के मेधावी बच्चों के लिये स्कूल खोले जाये एवं स्कूली पाठ्यक्रम क़ृषि विषय जोड़ा जाये.

उपरोक्त मांगे छत्तीसगढ़ के समस्त तहसीलो मे माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया. जहाँ ज्ञापन सौपने वालो मे मुख्यरूप से भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला उपाध्यक्ष ललिता देवी, तहसील अध्यक्ष डोलकुमार जायसवाल, तहसील मंत्री मनमोहन साहू,, सह मंत्री संगीता केवट, महिला प्रमुख व जनपद सदस्य हार बाई कुर्रे,पूर्व जनपद सदस्य चंचला देवी महिलांगे, विधि प्रभारी जय कुमार टंडन, नगर अध्यक्ष ढोलाराम सायतोड़े, नगर मंत्री कैलाश चंद शर्मा,तहसील प्रचार प्रभारी के. पी. पटेल,पार्षद प्रतिनिधि सुरेश रघु, युवा प्रमुख रमा कांत पटेल, ग्रामीण किसान प्रमुख मनहरण साहू, कार्यकारिणी सदस्य सतीश वैष्णव, विक्रम साहू,लकेश्वर प्रसाद राय, गीताराम प्रेमी, जवाहर लाल साहू सहित किसान के विभिन्न संगठन के सदस्यगण उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button