आनंद पारा जमगहन चुरेला के लोगो ने मदिरापान के खिलाफ खोला मोर्चा…

आनंद पारा जमगहन चुरेला के लोगो ने मदिरापान के खिलाफ खोला मोर्चा…

मोहल्लेवासियो को नशा व मदिरा शराब के खिलाफ किया जागरूक किया
भटगांव – आनंद पारा जमगहन चुरेला के लोगो ने मदिरापान के खिलाफ खोला मोर्चा खोल दिया है जहाँ शराब पिने वालो और बेचने वालो की अब खैर नहीं है. मोहल्ले के जागरूक महिला और लोगो ने मोहल्लेवासियो को नशा व मदिरा शराब के खिलाफ लोगो को जागरूक किया और अपने घर के लोगो को नशा और शराब से दूर रहने के लिए प्रेरित किया क्योंकि नशे और शराब ने परिवार के लोगो को एक दूसरे से विवाद लड़ाई झगड़ा पैदा कर रहा है. छोटे छोटे बातो मे गन्दी गन्दी गालिया देना और लड़ाई झगड़ा करने से बच्चो मे बुरा प्रभाव पड़ रहा है. मोहल्ले के साथ पूरा गांव इस चंगुल मे फसते जा रहा है. यदि सही समय पर नशे एवं शराब के खिलाफ नहीं होंगे तो आने वाला समय मे सभी घर मे एक एक नशेड़ी और शराबी और मिल जायेंगे.




