ग्राम रोहिना मे महिला बाल विकास विभाग परियोजना भटगांव व्दारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस…

ग्राम रोहिना मे महिला बाल विकास विभाग परियोजना भटगांव व्दारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस…
चंद राम बंजारे, प्रज्ञा 24 न्यूज़, 10.03.2021
बिलाईगढ़ – महिला बाल विकास विभाग परियोजना भटगांव व्दारा ग्राम पंचायत रोहिना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस परियोजन स्तरीत पर मनाये । जिसमें विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत बिलाईगढ की ओर जनपद सदस्य प्रतिनिधि एवं समाजसेवी सहदेव सिंह सिदार, नरेश नारंग , सुकलाल भारती जनपद सदस्य, सरिता भारती जिला पंचायत सदस्य, सहित नगर भटगांव के अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक सहित जनप्रतिनिधि लोग शामिल हुए ।
इस मौके पर समस्त अतिथियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में बताये और नारी सशक्तिकरण पर विचार रखे। साथ ही विभाग के सुपरवाइजरो ने सरकार की योजना जो महिलाओ को प्रोत्साहित करने की योजना है । उस योजना की जानकारी उपस्थित अंचल के महिलाओं एवं युवतीओ दी गई । महिलाओं के लिए खुर्शी दौड प्रतियोगिता भी विभाग के ओर रखे गये थे। जिसमें प्रथम व्दितीय तृतीय आये प्रतिभागी विजेताओं को मंच पर अतिथियों के व्दारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सुपर्वाजर शोसनमेरी लकडा, द्रोपती यादव, शांति साहू ,इन्दू निषाद ,देवकुमारी साहू , सुरतिया खरे ,आपरेटर टिकेश साहू , आंगन बाडी कार्यकर्ता धनेश्वरी भास्कर, प्रमिला यादव ,गैस बाई टण्डन, सहित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर क्षेत्र की महिलाएं सैकडो के संख्या में उपस्थित रहीं ।



