थाना सिटी कोतवाली पुलिस बलौदाबाजार के द्वारा बचाई गई एक महिला की जान

थाना सिटी कोतवाली पुलिस बलौदाबाजार के द्वारा बचाई गई एक महिला की जान
के पी पटेल / प्रज्ञा 24 न्यूज़ / 12 मई 2021
बलौदाबाजार – अक्सर पुलिस वालों को क्राइम के खिलाफ कार्यवाही करते सुना होगा लेकिन आज पुलिस की इस मानवता ने लोगों के दिल को झकझोर दिया. पुलिस द्वारा आत्मीयता दिखाते हुए एक बीमार महिला की जान बचाने में कामयाब हुए. थाना सिटी कोतवाली पुलिस बलोदाबाजार के द्वारा एक बीमार महिला की जान बचाई गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनाक 11/05/2021 को सूचना मिला की गौरव पथ अखिल किराना दुकान बलौदाबाजार के पीछे 25-30 साल की महिला जिसका नाम कावेरी बाई है, जो विधायक श्री प्रमोद शर्मा के घर पर खाना बनाती है। करीब 04 दिन से दरवाजा नहीं खोली है और ना ही उसको घर के आस-पास किसी ने देखा है। सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली पुलिस के एएसआई साहू , आरक्षक ऋषिकेश भोई, आरक्षक आकाश टोप्पो, आरक्षक दीपक साहू मौका घटनास्थल पहुंचे।
जहां जाकर देखे तो दरवाजा बंद था। दरवाजे को खोला गया। अंदर घर मे महिला निर्वस्त्र रूप में बिस्तर में पड़ी हुई थी और बहुत बीमार थी, किंतु सचेत अवस्था में थी व सांसे चल रही थी। ऐसी संभावना थीं कि वह कोरोना पॉजिटिव रही होगी, जिसकी वजह से उसकी स्थिति खराब हो गई होगी। आसपास के लोगो को मदद के लिए बुलाया गया लेकिन कोई नहीं आया जैसे तैसे पास की पड़ोसी महिला को बुलाकर कपड़ा डालकर 108 बुलाकर पुलिस के ही जवान ऋषिकेश भोई और आकाश टोप्पो के द्वारा ppkit पहनकर महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से घर से बाहर निकाला गया। 108 वाहन में लेकर जिला अस्पताल बलौदाबाजार ले जाकर कोरोना टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट नेगेटिव आने बाद उपचार हेतु जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया कराया गया। महिला की तबीयत अभी ठीक है। ऐसे पुलिस स्टॉफ को लोग द्वारा सुलूट करते हैं जिसके वजह से एक बीमार महिला की जान बच गई.





