स्वास्थ्य

बलौदा बाज़ार मे पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

बलौदा बाज़ार मे पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

के.पी.पटेल, प्रज्ञा 24 न्यूज

बलौदाबाजार –  दिनांक 7 फरवरी 2021 दिन रविवार को भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय संजय अग्रवाल जी के अध्यक्षता में एवं युवा भारत छत्तीसगढ़ के राज्य प्रभारी श्री राम रंग वैष्णव जी एवं देवी लाल पटेल प्रदेश कार्यालय प्रमुख की विशेष उपस्थिति में योग भवन पंचशील नगर बलौदा बाजार में भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति ,महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं पतंजलि किसान सेवा समिति की बैठक रखी गई। बैठक कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित के साथ की गई। बैठक में बीएसटी ऐप, योग सर्टिफिकेशन बोर्ड आयुष मंत्रालय भारत सरकार एनवाईएसएस एवं सोशल मीडिया ऑनलाइन कक्षा ,सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण आदि की समीक्षा की गई श्री अग्रवाल जी ने योग एवं प्राणायाम के विषय पर प्रकाश डालते हुए परिवार में टूटन और समाज में घुटन का कारण योग एवं प्राणायाम नहीं करना बताएं हम सभी को अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ योग एवं प्राणायाम करते हुए आनंदमई जीवन जीने की कला योग प्राणायाम को बताए। उन्होंने बताया कि योग को भारत सरकार द्वारा खेल के अंतर्गत जोड़ दिया गया है। कोरोना काल में सफलतम ऑनलाइन योग कक्षाओं के लिए सभी योग शिक्षकों को अग्रवाल जी ने बधाई दिए। राज्य स्तरीय ऑनलाइन बाल योगासन प्रतियोगिता के प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

भारत स्वाभिमान न्यास के जिला अध्यक्ष हेमंत टिकरिहा अधिवक्ता ने जिले के सभी तहसील के योग से संबंधित संगठन कार्यों की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर श्रीमती अखिलेश्वरी शुक्ला जिला महामंत्री भारत स्वाभिमान , ईश्वर यादव, रामेश्वर आर्य , शैलेंद्र नामदेव लेख राम वर्मा , श्रीमती राजेश्वरी बघेल विष्णु देवांगन, श्रीमती देव कुमारी वर्मा ,श्रीमती इंदु जायसवाल, प्रेम सिंह वर्म, इंद्रमुणी वानप्रस्थ , पुरुषोत्तम निषाद, दीपक वर्मा, भरत लाल साहू, कुमारी रश्मि वर्मा ,कुमारी राखी बघेल ,श्रीमती ममता कन्नौजे ,श्रीमती रतनी देवांगन, कुमारी नेहा कन्नोजे, कुंज राम देवांगन ,श्याम कुमार चतुर्वेदी , यशवंत साहू श्रीमती तुलसी वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता गण एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी सोशल मीडिया जिला प्रभारी लोकेश कनोजे ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!