छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को दी व्हील चेयर और ट्राइसाइकिल* 

*समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को दी व्हील चेयर और ट्राइसाइकिल*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 दिसम्बर 2024/

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर दिव्यांगजनों के बाधारहित आवागमन हेतु बिलाईगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत जमगहन निवासी दिव्यांग बुधियारिन बाई को ट्राइसाइकिल और ओम प्रकाश साहू को व्हील चेयर का वितरण जनपद अध्यक्ष के प्रतिनिधि बोधीलाल कत्थकार के साथ जनपद पंचायत सदस्य भरत लाल साहू एवं लक्ष्मीधर यादव द्वारा किया गया। उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी ने दोनों दिव्यागजनों को शुभकामनाएं दी। सहायक उपकरण मिलने पर दिव्यागजनों ने समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज शिक्षा संगठक गजेंद्र साहू और तकनीकी सहायक मनोज हिरवानी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!