छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न, निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए मनोज दुबे

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न, निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए मनोज दुबे

बिलाईगढ़/प्रज्ञा न्यूज़ 24 छत्तीसगढ़/ शैलेंद्र देवांगन

बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा शुक्रवार को बलौदाबाजार-भाटापारा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई. जिसमें सर्वसम्मति से मनोज दुबे, को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इस बाबत कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी.आर.चन्द्रा ने आदेश जारी कर दिया है. साथ ही मनोज दुबे को जिला एवं तहसील शाखा की कार्यकारिणी के गठन के लिए अधिकृत किया गया है.

 

प्रांताध्यक्ष जी.आर.चन्द्रा, महामंत्री उमेश मुदलियार, पूर्व जिलाध्यक्ष पी.के. हिरवानी, बिलासपुर जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव, संरक्षक सीएल दुबे, महिला जिलाध्यक्ष सरोज बघमार, आनंद भारती, वाय.आर. सोनी, अश्वनी साहू, अविनाश तिवारी संतोष वैष्णव, टीआर नेताम, कार्तिकेश दुबे, राधा रानी ध्रुव, पार्वती वर्मा, नीरज तिवारी, सोनल केशरवानी की उपस्थिति में मनोज दुबे को निर्विरोध बलौदाबाजार-भाटापारा जिला कर्मचारी संघ का अध्यक्ष चुना गया.

 

इस दौरान डॉ. एलएस ध्रुव, संदीप मिश्रा, नीरज बंजारे, गोपाल पटेल, हेमलता साहू, विजय साहू, जितेन्द्र वर्मा, राजकुमार वर्मा, सूघन साहू, वंदना वर्मा, एस द्विवेदी, सत्यनारायण अनंत, केदारनाथ वर्मा, गीता साहू, प्रेम प्रकाश केशरवानी, दीपक ठाकुर, दीपक पात्रे, पंकज घृतलहरे, राजेश नेताम, वीरेन्द्र ठाकुर, यशवंत वर्मा, विजय साहू, टीएस बेगम, संध्या, संध्या पवार, खेलावन विश्वकर्मा, चैतू साहू, दानेखरी वैष्णव, टीआर नेताम, रेणुका साहू, रशीदा खान, अहिल्या साहू, नीरा मंहव, कृष्णा कुमारी यादव, चोवा ध्रुव आदि कर्मचारी उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button