छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

*जिला शिक्षाअधिकारी,एल पी पटेल ने बिलाईगढ़ के बी.ई.ओ सत्यनारायण साहू समेत अन्य 12 लोगों की रोकी वेतन

*जिला शिक्षाअधिकारी,एल पी पटेल ने बिलाईगढ़ के बी.ई.ओ सत्यनारायण साहू समेत अन्य 12 लोगों की रोकी वेतन*

भटगांव-17 दिसम्बर 2024/ कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी,जिला-सारंगढ़ बिलाईगढ़(छ.ग.)के आदेश क्रमांक/5748/बजट/2024-25 सारंगढ बिलाईगढ़ दिनांक 17-12-2024 संचालक लोक शिक्षण संचालनालय इंद्रावती भवन अटल नगर नया रायपुर छ.ग.के पत्र क्रमांक/658/बजट/ब.का./7/2024-25/नया रायपुर दिनांक 25-11-2024के परिपालन में कार्यालयिन पत्र क्रमांक5493/बजट/वा.स.व्यय/2024-25 सारंगढ दिनांक25-11-2024 के द्वारा समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों से वित्तीय वर्ष 2024-25 का वास्तविक एवं संभावित बजट अनुमान प्रपत्र 01 से 06 तक मे निर्धारित प्रपत्रानुसार दिनांक 10-12-2024 तक कार्यालय के बजट शाखा में सम्बंधित लिपिक के माध्यम से जमा करने हेतु निर्देशित किया गया था।किंतु आज पर्यन्त तक निम्नलिखित आहरण संवितरण अधिकारियों द्वारा उक्त बजट प्रस्तुत नहीं किया गया है।अस्तु उन आहरण संवितरण अधिकारियों का माह दिसम्बर 2024 का वेतन आगामी आदेश पर्यंत रोका जाता है।

*इन अधिकारियों कर्मचारियों का रोका गया वेतन*- नरेंद कुमार जांगड़े विकासखंड शिक्षा अधिकारी बरमकेला,सत्यनारायण साहू विकास खंड शिक्षा अधिकारी बिलाईगढ़, प्रभारी प्राचार्य सुदीप्त प्रधान शासकीय मल्टीपर्पस उ.मा. वि.सारंगढ़, नरेश चौहान शा.उ.मा.वि. बरमकेला, कामता नाथ चौधरी शा.उ.मा.वि.बड़े नवापारा प्राचार्य पदुम लाल पटेल शा.उ.मा.वि.देवगांव, सोनउ राम लहरे शा.उ.मा.वि.भेड़वन,श्रीमती सिबिरिया तिग्गा शा.उ.मा.वि जशपुर, एस.पी.सिदार शा.उ.मा.वि.झाल,हेमचन्द्र आनंद शा.उ.मा.वि गाताडीह, टी आर सिदार शा.उ.मा.वि धनसिर, उमाशंकर बंजारे शा.उ.मा. वि. गेंडापाली ऐसे करके कुल सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के 02 विकास खंड शिक्षा अधिकारियों एवं 10 विभिन्न शासकीय स्कूलों के प्राचार्य /प्रभारी प्रचार्यो आहरण संवितरण अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!