आकाशीय बिजली गिरने से रेलवेकर्मी की मौत, बारिश से बचने के लिए खड़ा था पेड़ के नीचे


गौरेला पेंड्रा मरवाही। प्रदेश में मानसून का प्रवेश हो गया है शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश के साथ साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ की गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से ऐसी ही खबर सामने आई हैं। जहां आकाशीय बिजली गिरने से रेलवे कर्मी की मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए रेलवे कर्मी पेड़ के नीचे खड़ा था।

रेलवे कर्मी गैंगमैन नीलेश पटेल पेंड्रा रोड हर्री वेंकटनगर रेल मार्ग पर अपना काम करते हुए आगे बढ़ रहा था। तभी अचानक बारिश चालू हो गई। जिसके चलते वह बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। जहां आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गया और वहां गिर पड़ा लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने बताया कि नीलेश की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हुई है। वही गोरेला पुलिस जिला अस्पताल पहुंच कर जिला अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। और डेड बॉडी परिजनों को सौंप दिया गया। और आगे की कार्रवाई में जुटी है।





