कांकेरछत्तीसगढ़

मुझपर अधिकारी गंदी नजर डालते है, कहकर दी आत्मदाह की धमकी, एडिशनल एसपी ने बताई पूरी बात, जानें क्या है मामला

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से ये खबर सामने आई है। जहां महिला आरक्षक ने अपने अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्मदाह करने की धमकी भरा लेटर कलेक्टर को सौंप दिया। इधर अधिकारियों ने भी अनुशासनहीनता को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है।

आत्मदाह की दी धमकी

कांकेर जिले में महिला पुलिस आरक्षक पद्मिनी साहू आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा उसमे आत्मदाह की बात लिखी हुई थी। जिसके बाद बवाल हो गया। क्योंकि अधिकारीयों के हिसाब से ये महिला आरक्षक अनुशासनहीनता और लापरवाही से काम करती थी और फंसने पर अब बचाव के लिए ऐसे आरोप लगा रही है।

एडिशनल एसपी रत्ना सिंह ने बताया

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में एडिशनल एसपी रत्ना सिंह का कहना है उसके खिलाफ लगातार अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही का मामला सामने आ रहा था। पुलिस अधिकारियों ने ये शिकायत भी की थी कि वह अपने मर्जी से बिना बताये अनुपस्थित रहती है और रजिस्टर को पहले से 4 दिन का अटेंडेन्स भरकर जाती है। जब इस चीज का खुलासा हुआ तब विभाग ने नोटिस जारी किया। जिसके बाद उसने अपने अधिकारियों और एक महिला सहकर्मी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

प्रधान आरक्षक अनीता ने भी लगाए आरोप

वहीं महिला सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनीता नेताम ने आरक्षक पद्मिनी साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनीता ने बताया कि आकस्मिक चेकिंग में आरक्षक पद्मिनी साहू बिना जानकारी के अनुपस्थित थी। जबकि रजिस्टर में अटेंडेंस दर्ज थी। नोटिस जारी करने पर पद्मिनी साहू ने उसके साथ बदतमीजी की, जातिगत गाली दी और देख लेने की धमकी दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!