छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

नगर पंचायत पवनी मे गृहे गृहे यज्ञ अभियान के तहत 201 घरों मे एक साथ एक समय मे सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ

नगर पंचायत पवनी मे गृहे गृहे यज्ञ अभियान के तहत 201 घरों मे एक साथ एक समय मे सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ

बाजे गाजे के साथ पवनी मे 7 से 10 जनवरी 2025 मे होने वाले 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ प्रचार प्रसार

स्कूल मैदान मे 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम हेतू जिला समन्वयक द्वारा अतिथियों के उपस्थिति मे भूमि पूजन

यज्ञ संचालित करने सैकड़ो की संख्या मे शामिल हुये भटगांव, सरसींवा, बिलाईगढ़, बरमकेला, सारंगढ़, बसना एवं कसडोल के गायत्री परिजन

यज्ञ सम्पन करने हेतू सारंगढ़, महासमुंद एवं बलौदाबाजार जिले के कोने कोने से पहुंचे पुरोहितगण

के. पी. पटेल की खास रिपोर्ट…

बिलाईगढ़ – विश्व के समस्त प्राणियों का मंगल,उनके अधिकारों का रक्षण और विश्व शान्ति स्थापना के उद्देश्य से नगर पंचायत पवनी मे 8 दिसंबर रविवार को 201 घरों मे 201 प्रज्ञा पुरोहितों द्वारा गायत्री यज्ञ संपन्न कराया गया। सभी के सुखी जीवन एवं सबके उज्जवल भविष्य एवं लोक कल्याण की भावना से सद्बुद्धि की देवी माँ गायत्री को आहुतियाँ प्रदान की गई जहाँ सभी घर परिवार मे सदस्य बढ़ चढ़कर यज्ञ कार्यक्रम मे सम्मिलित हुये और अपने घर परिवार सहित पुरे नगर का वातावरण शुद्ध किया.

यज्ञ कार्यक्रम और भोजन पश्चात

सभी परिजनों द्वारा बाजे गाजे के साथ नगर पवनी मे 7 से 10 जनवरी 2025 मे होने वाले 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का प्रचार प्रसार और गृहे गृहे यज्ञ के प्रति लोगों को जागरूक करते हुये पुरे नगर का भ्रमण किया गया।

नगर भ्रमण के बाद स्कूल मैदान मे 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम हेतू श्री गोरा प्रसाद साहू जिला समन्वयक व लोकेश साहू पुजारी व युवा प्रमुख द्वारा अतिथियों के उपस्थिति मे भूमि पूजन कराया गया,जहाँ मुख्य यजमान के रूप मे नगर पंचायत अध्यक्ष लोकनाथ साहू , भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नंदू साहू, भजन लाल साहू, रामकृष्ण साहू एवं धर्मपत्नी, मनोहर लाल साहू एवं धर्मपत्नी ,पंचराम साहू व धर्मपत्नी, उमा श्रीवास वरिष्ठ व सक्रिय परिजन द्वारा भूमि पूजन किया गया।

कार्यक्रम मे भटगांव, सरसींवा, बिलाईगढ़, धारासीव, धोबनी, पवनी, छिर्रा, देवरहा, धनसिर, बरमकेला, सारंगढ़, कोसीर, सरिया इत्यादि क्षेत्रों सहित सारंगढ़ बिलाईगढ़, महासमुन्द एवं बलौदाबाजार जिले के कोने कोने से गायत्री परिजन सैकड़ो की संख्या मे पहुंचे थे,जिसके लिए प्रज्ञा पीठ पवनी के परिजनों ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया.

वहीं कार्यक्रम मे सभी अतिथियों के लिये नास्ता की व्यवस्था रामजी साहू,खाने की व्यवस्था जनक हॉटल द्वारा, हवन हेतू लकड़ी की व्यवस्था भजन साहू, समस्त गायत्री परिवार व नगर के सविता, पुष्पा, यशोदा, चन्दन सहित युवाओ एवं महिलाओ का भरपूर सहयोग रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!