छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

भटगांव :- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंतर्गत आने वाले 9 धान खरीदी केन्द्रों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों का सम्मान समारोह   

भटगांव :- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंतर्गत आने वाले 9 धान खरीदी केन्द्रों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों का सम्मान समारोह

नगर के सांस्कृतिक भवन मे रखा गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, विशिष्ट अतिथि द्वारिका साहू रहे। जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि हमारी पार्टी किसानों के हित मे जो काम कर सके किसानों के दुख दर्द को समझने वाले कार्यकर्ताओं को इस अध्यक्ष पद कि जवाबदारी दिये है और सोसाइटी अध्यक्ष बनकर जो किसानों को उसका हक दिलाने का काम करे और आपके अध्यक्ष बनने की जवाबदारी तभी सफल होगी जब किसान अपना धान बेच कर अपने हाथ मे धान का पैसा लिये मुस्कुराते हुए घर जाये। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, झुग्गी झोपड़ी प्रकोंष्ट के जिला अध्यक्ष संजीव साहू, झाडू राम साहू ने भी संबोधित कर सभी अध्यक्षों को बधाई दिये।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 9 खरीदी केन्द्रों मे खरीदी केन्द्रों के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिसमे भटगांव से रामलाल साहू, सलौनीकला से महेत्तर श्रीवास, जोरा से रेवती लाल चन्द्रा, धनगांव से रमशीला साहू, पिरदा से खेलन यादव, जमगहन से श्याम लाल साहू, गोपालपुर से हीरालाल साहू, बेलदुला से ईश्वरी सिंग ठाकुर, दुरूग से यादराम साहू रहे। जहां उक्त कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से लीलाधर वैष्णव, सुरेश रघु, राजेश सिदार, फूलचंद जायसवाल, देवेन्द्र खुंटे, बेलटिकरी सरपंच हरिशंकर जयसवाल, रमेश साहू, विशाल चौहान, रामकृपाल पटेल, सुमंत सोनी, पुनीराम कुर्रे, रविन्द्र सिंह बनाफर, पुण्य प्रताप साहू, मनीष साहू के साथ महिलाओं मे सावित्री अजगल्ले, कुंती साहू, सुनिति साहू, पुष्पा साहू, हार बाई साहू के साथ भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान बंधु के साथ साथ सभी सोसाइटी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button