छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

खबर का असर – ग्राम पंचायत बंदारी के सरपंच के विरुद्ध 15 वें वित्त की राशि, फर्जी बिल, पंचायत फंड की राशि गबन, फर्जीवाड़ा व भ्रस्टाचार करने के आरोप मे जाँच अधिकारी नियुक्त

खबर का असर –

ग्रामपंचायत बंदारी के सरपंच के विरुद्ध 15 वें वित्त की राशि, फर्जी बिल, पंचायत फंड की राशि गबन, फर्जीवाड़ा भ्रस्टाचार करने के आरोप मे जाँच अधिकारी नियुक्त

शिकायत एवं खबर प्रकाशन के बाद भवन का किया गया रंग रोगन एवं जाँच हेतू कार्यवाही

 

भटगांव – जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदारी मे ग्रामपंचायत बंदारी के सरपंच के विरुद्ध 15 वें वित्त की राशि, फर्जी बिल, पंचायत फंड की राशि गबन करने, फर्जीवाड़ा व भ्रस्टाचार इत्यादि कई मुद्दों मे बंदारी के जागरूक युवाओं ने सरपंच के खिलाफ हल्ला बोलते हुये गांव के हित मे जिला कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़, बिलाईगढ़ सीईओ, बिलाईगढ़ एस डी एम को लिखित मे शिकायत किये थे जिसका हमारे न्यूज़ चैनल और अन्य दैनिक समाचार पत्र मे प्रकाशित हुआ. न्यूज़ प्रकाशन व शिकायत के तुरंत बाद बिलाईगढ़ के चार अधिकारियो को जाँच नियुक्त किया गया है.जो इस सप्ताह जाँच करके तुरंत कार्यवाही करेंगे.आपको बता दें कि ग्राम पंचायत बंदारी के जागरूक युवाओं ने सरपंच एवं सचिव के खिलाफ 105 पन्नों का भ्रष्टाचार और निर्माण कार्य के प्रति लापरवाही, राशि गबन इत्यादि का दस्तावेज अधिकारियो को सौंपा है जिसके बाद अधिकारियो द्वारा जाँच की कार्यवाही हेतू आदेश दिया गया.

अब देखने वाली बात होगी की अधिकारियो द्वारा किस तरह निष्पक्ष जाँच करके क्या ठोस कार्यवाही करते हैं कि खानापूर्ति करके छोटी मोटी कार्यवाही करते हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!