बिलाईगढ़ सीईओ ने जनशिकायत में हुए आवेदन को बिना जांच किये किया विलोपित , आवेदक ने सीईओ पर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री एवम् कलेक्टर से करने की बात कही
बिलाईगढ़ सीईओ ने जनशिकायत में हुए आवेदन को बिना जांच किये किया विलोपित
आवेदक ने सीईओ पर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री एवम् कलेक्टर से करने की बात कही
चंद राम बंजारे, प्रज्ञा 24 न्यूज
बिलाईगढ़: जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा शिकायत का बिना जाँच कराये विलोपित करने का मामला प्रकाश में आया है पवनी निवासी रूपेश श्रीवास द्वारा मुख्यमंत्री जनशिकायत में ग्राम पंचायत खुरसुला, ग्राम पंचायत छिर्रा और ग्राम पंचायत जमगहन में हुए 14 वे वित्त में अनियमितता को लेकर आनलाइन शिकायत किया था, जिसे जनपद पंचायत बिलाईगढ़ सीईओ ने बिना जांच किये ही ऑनलाइन पोर्टल से शिकायत को डिलीट कर दिया गया है। यह आरोप आवेदक ने सीईओ पर लगाया है।
आपको बता दे पूर्व टी एल मीटिंग में जिला कलेक्टर बलौदाबाजार द्वारा जनपद सीईओ बिलाईगढ़ को हो रहे शिकायत को लेकर नाराजगी व्यक्त किया था, जिससे बौखलाए जनपद सीईओ ने ग्राम पंचायत खुरसुला, ग्राम पंचायत जमगहन, ग्राम पंचायत छिर्रा के विरुद्ध हुए शिकायत को बिना जांच के डीलिट कर दिया गया है। इसकी जानकारी आवेदक रूपेश श्रीवास को होते ही रूपेश श्रीवास ने कहा कि अब जनपद सीईओ के नाम से जिला कलेक्टर और मुख्यमंत्री के पास शिकायत करेंगे। अब देखना यह होगा कि खबर लगने के बाद जनपद पंचायत सीईओ के विरुद्ध क्या कार्यवाही होता है।






