सारंगढ़ में 15 नवंबर को होगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले होंगे मुख्य अतिथि

सारंगढ़ में 15 नवंबर को होगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस
मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले होंगे मुख्य अतिथि
जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दल रवाना

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में 15 नवंबर को सुबह 10.30 बजे जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले होंगे। इस कार्यक्रम में भाषण, चित्रकला, निबंध लेखन, कविता पाठ, नृत्य, नाटक, सामूहिक भोज एवं सम्मान आदि का आयोजन किया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग की ओर से जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, पत्रकारगणों और प्रबुद्धजनों को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया गया है।
जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दल रवाना

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 14 नवंबर 2024/ रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिएसारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सर्व आदिवासी समाज प्रमुखों एवम सांस्कृतिक दल रवाना हुए। कलेक्ट्रेट परिसर सारंगढ़ से बद्रीश सुखदेवे सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा हरी झंडा दिखाकर रवाना किया गया।





