लोकप्रिय

नगर भटगांव के स्कूल मैदान में जोन स्तरीय खेल कूद संपन्न, खेल मे 7 संकुल केंद्र के स्कूली बच्चें हुये शामिल 

नगर भटगांव के स्कूल मैदान में जोन स्तरीय खेल कूद संपन्न, खेल मे 7 संकुल केंद्र के स्कूली बच्चें हुये शामिल

भटगांव – विकास खंड बिलाईगढ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जोन भटगांव में सात संकुल का जोन स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस खेल मे 7 संकुल केंद्र के लगभग 35 से भी अधिक शासकीय स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों एवं पत्रकार साथियो के उपस्थिति मे माँ सरस्वती की पूजा अर्चना, राष्ट् गान एवं राजकीय गीत के साथ किया गया. वहीं सभी अतिथियों को पुष्पमाला पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात उनके उपस्थिति मे जनभागीदारी अध्यक्ष सुरेश रघु पार्षद प्रतिनिधि के कर करकमलो से फीता काटकर खेल की शुरुवात किया गया.

खेल मे सभी प्रकार के खेलो को सम्मिलित किया गया जहाँ 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, खो खो, कबड्डी, सायकिल रेस इत्यादि खेल शामिल रहे.

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जनभागीदारी अध्यक्ष सुरेश रघु,पार्षद प्रतिनिधि संजीव साहू , विशिष्ट अतिथि पार्षद नवीन वैष्णव , पार्षद प्रतिनिधि लीलाधर वैष्णव, पत्रकार रामदुलार साहू , प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर व युवा पत्रकार के. पी. पटेल , भटगांव थाना प्रभारी, जगन्नाथ धीवर रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रेम भुवन प्रताप सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव के प्राचार्य गिरजा शंकर धीवर ने किया.इस जोन स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम को सफल बनाने मे 7 संकुल केंद्र के समन्वयक एवं संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय स्कूल के शिक्षक व शिक्षकाओ एवं खेल मे हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों तथा पुलिस टीम भरपूर सहयोग रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!