छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पामुख्य खबरलोकप्रिय

दशहरा त्योहार को लेकर हुई चर्चा, रावण दहन के दौरान दो अन्य पुतलों का किया जायेगा दहन

जांजगीर चांपा। CG NEWS : जिले के चांपा शहर में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। आयोजन समिति के पदाधिकारी पुरूषोत्तम शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष जय थवाईत सहित अन्य लोगों ने बताया कि चांपा शहर भालेराय मैदान में इस बार 40 फीट रावण का दहन किया जाएगा। खास बात यह है कि रावण के पुतले के साथ इस बार मेघनाद, कुम्भकर्ण का पुतला दहन होगा और प्रत्येक दहन के साथ राम रावण संवाद डिजिटल लाइट एंड साउंड इफ़ेक्ट के जरिए होगा। इसके साथ ही आतिशबाजी की शानदार व्यवस्था होगी।

आकाश में रंग बिरंगी छटा बिखरेगी। दर्शकों के मनोरंजन के लिए शाम ढलते ही जबलपुर की सुप्रसिद्ध मशहूर गायिका जिया खान अपनी टीम के साथ शानदार प्रस्तुति देंगे। इसी तरह जूनियर फिल्मी आर्टिस्ट परफॉर्मेंस देंगे। भालेराय मैदान में रावण के पुतले का निर्माण कार्य जारी है, जो जल्द पूरा हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!