विकास की ओर एक और कदम: मिनी गार्डन का लोकार्पण व सुभाष चंद्र बोस मूर्ति का अनावरण

विकास की ओर एक और कदम: मिनी गार्डन का लोकार्पण व सुभाष चंद्र बोस मूर्ति का अनावरण
भटगांव : विदित है कि नगर भटगांव पंचायत भटगांव विकास की क्रम में आए दिन चर्चा का विषय बना रहता है। कुछ समय से लोकार्पण का कार्य ने गति पकड़ा है। और इसी तारतम्य में नगर पंचायत भटगांव का प्राचीन चौंक इसे सुभाष चन्द्र बोस के नाम से जाना जाता है। किन्तु वह अपने अस्तित्व धूमिल होकर सांई मंदिर चौंक के नाम से जाना जा रहा है। किंतु यह चौंक वास्तव में सुभाष चौक के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति का अनावरण किया गया। उल्लेखनीय है कि विगत कई पंच वर्षीय कार्यकाल के बाद वर्तमान परिषद ने नगर को सौंदर्यीकरण के माध्यम से शहर का स्वरूप प्रदान करने की योजना दिखी। शहरों में हुए सौंदर्यीकरण की तर्ज पर सुभाष चौक (सांई मंदिर चौक)का सौंदर्यीकरण करते हुए मिनी गार्डन के साथ महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति का अनावरण किया गया।
एक तरफ जहां फूल पौधे से सुसज्जित मिनी गार्डन आज लोगों के आकर्षण का केंद्र है। वहीं सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति की स्थापना आम लोगों में देश के लिए बलिदान होने वाले महान विभूति से प्रेरणा भी प्राप्त होगा। नगर पंचायत भटगांव के परिषद इस चल रहे। कार्यकाल पर विभिन्न विकास कार्यों को लेकर सहराना किया जाना सही लगता है। क्योंकि विकास के मापदंड पर नये आयाम और नया स्वरूप को प्राप्त किया।
उक्त लोकार्पण एवं मूर्ति अनावरण के अवसर पर एक और जहां कीर्तन मण्डली द्वारा उत्साह के साथ कीर्तन भजन किया गया। वहीं आम लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिसमें प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमीत कौशिक, उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद प्रतिनिधि संजू साहू, वैष्णव (पार्षद)राजेश सिदार ( पार्षद) दुष्यंत नवरंग (पार्षद)जान मोहम्मद (पार्षद) ईश्वर केंवट ( पार्षद)भुनेश्वर नारंग पार्षद प्रतिनिधि, लीलाधर वैष्णव पार्षद प्रतिनिधि,सुरेश रघु पार्षद प्रतिनिधि,सहित सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।