देश विदेश
कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ने छोड़ा पार्टी का दामन

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता ए.के. एंटनी के बेटे अनिल के. एंटनी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि अनिल एंटनी कांग्रेस पार्टी की केरल इकाई के डिजिटल संचार का जिम्मा संभाल चुके हैं।
कांग्रेस नेता ए.के. एंटनी के बेटे अनिल के. एंटनी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया। pic.twitter.com/O0DOSMjf3L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2023
बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने वर्ष 2002 के गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री का विरोध किया है। अनिल एंटनी ने मंगलवार को कहा था कि ब्रिटिश प्रसारक बीबीसी के विचारों को भारतीय संस्थानों पर तरजीह देना, देश की संप्रभुता को ‘कमजोर’ करेगा।