छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

नगर मे अवैध शराब,गांजा, जुआ सट्टा के खिलाफ दबंग थाना प्रभारी खटकर व टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही नशे का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ा, भेजा गया जेल

 

  • नगर मे अवैध शराब,गांजा, जुआ सट्टा के खिलाफ दबंग थाना प्रभारी खटकर व टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही
  • नशे का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ा, भेजा गया जेल 
  • कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1500/- रुपये जप्त जप्त 

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा महोदय के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर चंदेल महोदय एवं SDOP महोदय बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन पर अवैध शराब,जुआ,सट्टा, गांजा जैसे थाना क्षेत्रों में होने वाली अवैधानिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सउनि टीकाराम खटकर के नेतृत्व में आज दिनांक 28.09.2024 को हमराह प्रधान आरक्षक 118,महिला प्रधान आरक्षक 40 आरक्षक 338 को साथ लेकर टाउन की ओर रवाना हुआ था कि बस स्टैंड भटगांव के पास जरिये मुखबिर सूचना मिला की पानी टंकी के पीछे भटगांव का मनोहर सारथी उर्फ मिथुन अपने घर आंगन में अधिक मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए छिपाकर रखा है, की सूचना पर गवाहों को साथ लेकर मौका स्थल पहूंचकर मुखबिर के बताएं स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये, तलाशी लेने पर मनोहर सारथी उर्फ मिथुन अपने घर आंगन में 01. एक सफ़ेद प्लास्टिक डब्बा 15 लीटर क्षमता वाली मे करीबन 15 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमती ₹1500/- रूपये रखें मिला ।

आरोपी को अपने कब्जे में अवैध शराब रखने के संबंध में वैध कागजात मांगा जो कोई वैध कागजात नहीं होना लिखित में दिया। उक्त शराब को आरोपी के पेश करने पर समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी मनोहर सारथी उर्फ मिथुन पिता पुनीत लाल सारथी उम्र 55 साल निवासी पानी टंकी के पीछे भटगांव थाना भटगांव के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अर्न्तगत कार्यवाही कर आरोपी को आज दिनांक 28.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में सउनि टीकाराम खटकर थाना प्रभारी, म. प्र.आर. नीलम रत्नाकर,श्रवण बरिहा, आरक्षक नरेन्द्र चंद्रा, शशि खुटे एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

आपको बता दें की विगत कई महीनों से भटगांव सहित पुरे आसपास क्षेत्र मे अवैध शराब,गांजा, जुआ सट्टा का व्यवसाय अत्यधिक फल फूल रहा था. यहां तक दिन दहाड़े शराब का अवैध धंधा हर गली मोहल्ले मे चल रहा था जिस पर अंकुश लगाना मुश्किल हो गया था. अधिकांश ढाबा मे भी शराब परोसे जा रहे थे. सभी तालाब घाट किनारे, मैदानो मे, मंदिर के आसपास, देवसागर रोड, सिंघिचूवा रोड, सिंघिचूवा पठार, रीकोटार पठार,जोरा रोड, सलोनीकला रोड,पुराना नगर पंचायत के पीछे इत्यादि कई स्थानों मे खुलेआम शराब का पीना महौल को ख़राब किया जा रहा था. आये दिन शिकायत मिलता था लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से शराब पीने वाले और बेचने वाले के हौशले बुलंद हो गये थे और पुलिस विभाग केवल मुकदर्शक बनी हुई थी लेकिन अब नये थाना प्रभारी खटकर के प्रभार लेते ही अवैध धंधों के खिलाफ कार्यवाही शुरू हो गई है और थाना प्रभारी पर लोगों की आस लगी है और लोगों का विश्वास भी बढ़ता जा रहा है.लेकिन ये कार्यवाही आगे कब तक जारी रहती है कि यु ही 2-4 दिन अवैध धंधा करने वालो कों डराने के लिये है व कार्यवाही की जा रही है ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!