छत्तीसगढ़बीजापुर

2000 रुपए के नोट बदलने बैंक पहुंचे दो नक्सली सहयोगी गिरफ्तार, 6 लाख नगदी सहित 11 पासबुक जब्त

बीजापुर। देश में 2000 रूपए के नोटबंदी की आंच अब नक्सलियों को भारी पड़ रही है। जहां बीजापुर जिले में 2000 के नोट बदलने बैंक में गए दो नक्सल सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से 6 लाख नगदी, 11 अलग-अलग नाम के पासबुक जब्त किये गए है। इसकी जानकारी बीजापुर एसपी अंजनेय वार्ष्नेय ने दी है।

पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्नेय ने बताया कि गुरुवार को दो हजार नोटों के 6 लाख रुपयों के साथ दो नक्सली बैंक में रकम जमा करने पहुंचे। इस दौरान थाना बीजापुर और डीआरजी के जवानों ने उन्हें धर दबोचा। उनके पास से 6 लाख रुपए नगद, 11 बैंक पासबुक और शासन विरोधी पाम्पलेट बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सिलगेर आंदोलन और मूलवासी बचाओ मंच का नेता गजेंद्र माड़वी और नारसापुर का निवासी लक्ष्मण कुंजाम शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!