छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

खबर का असर: मंत्री ने लिया संज्ञान,,,भटगांव में उप पंजीयक कार्यालय का लोकार्पण, आगामी आदेश तक नीलिमा अग्रवाल बनी पंजीयक अधिकारी।

खबर का असर: मंत्री ने लिया संज्ञान,,,भटगांव में उप पंजीयक कार्यालय का लोकार्पण, आगामी आदेश तक नीलिमा अग्रवाल बनी पंजीयक अधिकारी।

सारंगढ़ बिलाईगढ – जिले के नगर भटगांव में उप पंजीयक कार्यालय खोलने के राजपत्र अधिसूचना में प्रकाशित किए लंबे समय के बीतने के बाद भी लोकार्पण का कार्य प्रशासनिक प्रकिया के चलते अधर में लटका हुआ था। जिसे प्रज्ञा 24 न्यूज छत्तीसगढ़ पोर्टल एवं दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच मे प्रमुखता प्रकाशित हुआ था. वहीं भटगांव व्यापारी संघ ने उप पंजीयक को अतिशीघ्र प्रारम्भ करने हेतू कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था और वहीं भटगांव भाजपा प्रतिनिधियों के अथक प्रयास ने भी रंग लाई है. जिसके बाद 24 सितम्बर 2024 को कलेक्टर द्वारा उप पंजीयक का संचालन करने और प्रभारी उप पंजीयक की भी नियुक्त करने का आदेश मिला.

जिला कलेक्टर द्वारा 24-9-2024 को अधिसूचना जारी कर पुराना तहसील कार्यालय भटगांव में उप पंजीयक कार्यालय संचालन हेतु अपने कार्यों के साथ साथ नीलिमा अग्रवाल (तहसीलदार) पदेन उप पंजीयक भटगांव के पद पर आगामी आदेश तक के लिए नियुक्त किया गया है। नव निर्मित तहसील कार्यालय में शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है।अब उप पंजीयक कार्यालय भटगांव में जमीन खरीदी बिक्री के रजिस्ट्री का कार्य अतिशीघ्र शुरू कर दी जाएगी।आदेश मिलने के बाद भटगांव क्षेत्रवासी 20-25 वर्षों से भटगांव में उप पंजीयक कार्यालय खोलने की मांग की जा रही थी। आज वह सपना लंबे समय के बाद साकार हुआ है। इसी खुशी में क्षेत्र भर में हर्ष व्याप्त है और क्षेत्र वासियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button