छत्तीसगढ़

वन विभाग की कार्रवाई, हिरण का शिकार करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

छुरा : CG CRIME : वन विभाग की टीम ने हिरण का शिकार करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिमटते जंगल और अवैध शिकार के बीच एक बार फिर ग्रामीणों ने जंगल की शोभा बढ़ाने वाले जीवों को अपने स्वार्थ के लिए मौत के घाट उतारने में लगे हुए हैं।

ऐसा ही एक मामला वन परिक्षेत्र छुरा के चरौदा बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक 185 आरक्षित वन अंतर्गत खैरभांड़ी के जंगल में एक चीतल का शिकार किया गया है। जब चीतल भीषण गर्मी में पानी की तलाश भटक रहा था, इस दौरान चार ग्रामीणों ने मांस खाने के लालच में हिरण का शिकार कर हिरण का मांस को बराबर हिस्से में काट रहे थे।

इसी बीच वन विभाग की टीम को मुखबिर के सुचना मिली की कुछ लोगो ने जंगल में हिरण का शिकार कर मांस काट रहे है।

जिस पर छुरा विभाग के टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

CG CRIME :इसी क्रम में अभी गरियाबंद ब्लाक के ग्राम कोपेकसा में पिछले दो तीन पहले तीन लोगों को तेंदुआ के खाल के साथ गिरफ्तार किया गया था। पर अंदुरूनी जंगल में इस तरह के अवैध शिकार बहुत फल फूल रहा है। समय रहते अगर विभाग बड़ी कार्यवाही नहीं करेंगे तो धीरे-धीरे ये सुंदरजीव जंतु नष्ट हो जायेंगे।

बता दें, जिस दिन वन मंडल गरियाबंद के अधिकारी बंदूक धारी बड़े शिकारी को रंगे हाथों पकड़ेंगे, उस दिन विभाग के लिए यह बड़ा कार्य होगा। पहुंच वाले रसूख वाले शिकारियों तक विभाग के हाथ नही पहुंच पा रहा है। वहीं चारों आरोपियों को वन्यजीव प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!