छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

वरिष्ठ भाजपा नेता एलएम पांडेय का निधन

भिलाई। CG NEWS : वरिष्ठ भाजपा नेता एलएम पांडेय का आज रात सुपेला स्थित बीएम शाह अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। श्री पांडेय दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी के जमीनी नेता के रूप में काम करते थे और वैशाली नगर व भिलाई सहित आसपास की विधानसभा में पार्टी को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया। आज रविवार की रात 10:20 बजे उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे दो बेटियों और चार बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, अरविंद जैन सहित कई भाजपा नेता अस्पताल और वैशाली नगर स्थित उनके निवास पर पहुंचे है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!