छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

अयोध्या, बनारस, चित्रकूट के लिए 600 भाजपाई होंगे आज रवाना

मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष दिखाएंगे हरी झंड़ी

रायपुर। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धरसींवा मंडल के करीब 600 भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंगलवार 10 सितंबर को दोपहर 1 बजे अयोध्या, बनारस , चित्रकूट, प्रयागराज व मैहर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होगे। करीब 12 एसी बसों और 7 इनोवा कार से सभी भाजपाई सात दिवसीय प्रवास के लिए भाजपा नेता नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में रवाना होंगे।

राजधानी के विधानसभा के करीब शीतलबाड़ी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल जी बृजमोहन अग्रवाल टंक राम वर्मा जी, श्री अनुज शर्मा जी, श्याम नारंग जी अनिल अग्रवाल जी आरंग विधायक गुरु खुशवंत जी समेत राज्य शासन के मंत्रिगण बसों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा में पूर्व विधायक देवजीभाई पटेल वरिष्ठ भाजपा नेता श्री वेद राम मनहर भी शामिल रहेंगे। यात्रा के दौरान ठहरने , नाश्ता व भोजन की व्यवस्था की गई है।

यात्रा को लेकर भाजपा नेताओं में खासा उत्साह है, दरअसल विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने अयोध्या, बनारस जाने की मंशा जाहिर की थी, जिसे भाजपा नेता नितिन अग्रवाल ने पूरा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button