

कोरबा | CG: कोरबा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व.डॉ.बंशीलाल महतो की पत्नी और भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो की माता श्रीमती कौशल्या देवी का का निधन हो गया है। वो 73 साल की थी और कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रही थी, जिनका उपचार हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. जहां उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उनके निधन से महतो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। कौशल्या देवी के निधन पर कोरबा सांसद ने शोक जताया और परिवार को इस दुःख को सहने की सक्ती देने की ईश्वर से कामना की।










