लोकप्रियसामाजिक

कृष्ण जन्माष्टमी पर  श्रीकृष्ण-राधा वेषभूषा प्रतियोगिता में लोटस पब्लिक स्कूल भटगांव के बच्चों का सराहनीय प्रदर्शन…

कृष्ण जन्माष्टमी पर  श्रीकृष्ण-राधा वेषभूषा प्रतियोगिता में लोटस पब्लिक स्कूल भटगांव के बच्चों का सराहनीय प्रदर्शन…

 

भटगांव : भटगांव क्षेत्र के उत्तकृष्ट शिक्षण संस्थान लोटस पब्लिक स्कूल  के तत्वावधान एवं संस्थान के डायरेक्टर लक्ष्मी साहू के मार्गदर्शन में श्रीकृष्ण-राधा वेषभूषा प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। जिसमें बच्चे घर से ही श्रीकृष्ण-राधा वेषभूषा प्रतियोगिता में भाग लिए।

संस्थान के बच्चों ने एक से बढ़कर एक बेहतर सज-धज कर प्रतियोगिता में भाग लिए। बच्चों की ऐसी लग्न और उत्साह को देखकर यह अनुमान लगाना मुश्किल हो गया कि कौन सबसे बेहतर है।

संस्थान के बच्चों की बेहतर प्रदर्शन के लिए संस्थान के डायरेक्टर लक्ष्मी साहू, दूधनाथ जायसवाल (HM), सालिकराम साहू एवं समस्त स्टाफ़ ने शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!