शिक्षक दिवस पर सेवा निवृत्त शिक्षको को स्मृति चिन्ह भेट कर किया गया सम्मान


शिक्षक दिवस पर सेवा निवृत्त शिक्षको को स्मृति चिन्ह भेट कर किया गया सम्मान
शिक्षा के क्षेत्र मे नवाचार और तकनीकी विकास को अपनाकर हम अपने बच्चो को बेहतर भविष्य दे :- सुरेश रघु
भटगांव :- नगर भटगांव के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी हिन्दी माध्यम प्रेम भुवन प्रताप सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे शिक्षक दिवस कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश रघु, पार्षद नवीन वैष्णव रहे।
वही सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और वर्तमान शिक्षक शिक्षिकाओ को पेन भेट कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक डांस, नृत्य की प्रस्तुति दिया गया। जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश रघु ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है और उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। शिक्षक हमारे समाज के स्तंभ है, वे केवल बच्चों को शिक्षा देते है बल्कि उनके व्यक्तित्व का निर्माण भी करते है। शिक्षक दिवस हमे उन गुरूओं के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर देता है जिन्होने हमारे जीवन को आकार दिया है। उन्होने आगे कहा कि शिक्षा के क्षेत्र मे नवाचार और तकनीकी विकास को अपनाकर हम अपने बच्चो को बेहतर भविष्य दे सकते है। 

शिक्षक ही होता हैं, जो समाज को हमेशा उन्नति की सही राह दिखाते है :- नवीन वैष्णव
वही पार्षद नवीन वैष्णव ने कहा कि हर कोई एक समय के बाद गुरू को भूल जाता है, लेकिन शिक्षकों के सम्मान करने की यह परंपरा कई सालों से लगातार चली आ रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने जीवन मे कभी रिटायर नही होता बल्कि शिक्षक ही होता हैं, जो समाज को हमेशा उन्नति की सही राह दिखाते रहते है। जहां पार्षद नवीन वैष्णव ने आगे कहा कि शिक्षक ही है जो हम सबको शिक्षित कर समाज मे दिशा और पथ प्रदर्शन करता है। गुरू का आशीर्वाद जिनके ऊपर होता है, वो जीवन मे हमेशा सफल होता है। उन्होंने आगे कहा कि इसमे शिक्षकों का भरपूर आशीर्वाद मिलता है और इसी वजह से हर साल शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हर स्कूलों मे होता हैं। जहां एक सेवा निवृत्त शिक्षक ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा हमने अपने जीवन का अधिकांश समय विद्यार्थियों को शिक्षा देने मे बिताया है
। आज हमे जो सम्मान मिला है, वह हमारे लिए गर्व का क्षण है। वही इस अवसर पर शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश रघु, पार्षद व शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्य नवीन वैष्णव, जगन्नाथ धीवर, पार्षद प्रतिनिधि लीलाधर वैष्णव, जीधन देवांगन, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य गिरजाशंकर धीवर के साथ साथ सेवा निवृत्त शिक्षक बी.एल.चंद्राकार, बाबूलाल रघु, जगदीश्वर राय, रामनाथ टंडन, धनमन्तु पटेल, तानसेन साहू, प्रीतम भारद्वाज, अजय नारंग, खगेश दुबे, अवधेस सोनवानी, लक्ष्मण नामदेव, के.के.भेड़िया, हंसा, रचना तम्बोली, प्रगति पटेल, कौशल्या, ललिता यादव, रश्मि, निशा राठौर के साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।







